फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda cb350 rs delivery start in india honda cb350 rs scrambler price in india honda cb350 rs specifications

2021 Honda CB350 RS बाइक की डिलीवरी शुरू: जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 10 Mar 2021 07:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Mar 2021 07:15 PM IST
सार

होंडा का कहना है कि नई CB 350RS अपने CB परिवार में दूसरी मिड-साइज 'मेड इन इंडिया' मोटरसाइकिल है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसे फरवरी  2021 में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
honda cb350 rs delivery start in india honda cb350 rs scrambler price in india honda cb350 rs specifications
Honda CB350RS - फोटो : Honda

विस्तार

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने घोषणा की है कि उसने देश में ऑल-न्यू Honda CB350RS मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। H'Ness CB 350 मोटरसाइकिल के स्पोर्टी वेरिएंट को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। होंडा ने देश भर में अपने प्रीमियम डीलरशिप्स- BigWing Toplines (बिगविंग टॉपलाईन) और BigWing (बिगविंग) पर CB350RS की बुकिंग्स ले रही है। कंपनी की इस समय भारत में 6 BigWing Toplines और 26 BigWing डीलरशिप हैं।
विज्ञापन

कलर और कीमत

honda cb350 rs delivery start in india honda cb350 rs scrambler price in india honda cb350 rs specifications
Honda CB350RS - फोटो : Honda
CB350RS मोटरसाइकिल की रेडिएंट रेड मेटैलिक रंग की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.96 लाख रुपये है और ब्लैक विद पर्ल स्पोर्ट्स येलो कलर में इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये है। होंडा का कहना है कि नई CB 350RS अपने CB परिवार में दूसरी मिड-साइज 'मेड इन इंडिया' मोटरसाइकिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दमदार इंजन

honda cb350 rs delivery start in india honda cb350 rs scrambler price in india honda cb350 rs specifications
Honda CB350RS - फोटो : Honda
CB350RS बाइक में 350 cc, एयर-कूल्ड 4-स्ट्रोक ओएचसी सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 5500 rpm पर 15.5 kW का अधिकतम पावर और 3000 rpm पर 30 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ऑन बोर्ड सेंसर के साथ आधुनिक पीजीमए-एफआई सिस्टम राइडिंग की स्थितियों के मुताबिक ईंधन की उचित डिलीवरी देता है और कंबशन को प्रभावी बनाकर उत्सर्जन को कम करता है।

ये सभी फीचर्स इसे शहरों में रोजमर्रा की यात्रा के लिए आसान और शानदार मोटरसाइकल बनाते हैं। इंजन ऑफसेट सिलिंडर पॉजिशन का इस्तेमाल करता है जिससे स्लाइडिंग फ्रिक्शन कम हो जाता है और असिमिट्रिकल कनेक्टिंग रॉड सुनिश्चित करती है कि कंबशन के दौरान एनर्जी का नुकसान कम से कम हो। क्रैंककेस और ट्रांसमिशन के बीच वॉल के साथ क्लोज्ड क्रैंककेस के कारण इंटरनल फ्रिक्शन की वजह से एनर्जी का नुकसान कम होता है।

सिलिंडर पर मेन शाफ्ट कोएक्सिअल बैलेंसर प्राइमरी और सैकण्डरी वाइब्रेशन को कम करता है और CB350RS को आपकी राइडिंग का बेहतरीन साथी बनाता है। CB350RS की बड़ी टेलपाइप के साथ आती है जो मफलर क्षमता के साथ बढ़िया संतुलन बनाती है और बोल्ड लो-पिच साउंड देती है। 
विज्ञापन

लुक और स्टाइल

नई CB350RS शानदार लुर और डिजाइन के साथ पेश की गई है जो शहरी स्टाइल में फिट बैठता है। फ्यूल टैंक पर चमकदार बोल्ड होंडा की बैजिंग दी गई है जो इसे हेरिटेज लुक देता है। 7-वाय शेप के एलॉय व्हील्स न सिर्फ इस बाइक की हैंडलिंग को बेहतर और बाइक को हल्का बनाते हैं बल्कि इसे एक खास मॉडर्न रोडस्टर लुक देते हैं।

राउंड शेप के एलईडी हैडलैंप और अनूठे रिंग डिजाइन इसे रेट्रो-मॉडर्न लुक देता है। आई-शेप के एलईडी विंकर्स और अंडर सीट स्लीक एलईडी टेल लैंप, हल्का ब्लैक स्मोक्ड फ्रंट एंड रियर फेंडर CB350RS को स्पोर्टी इमेज देता है। इसके साथ ही इस बाइक के साइड पर मफलर, स्मोकी-ब्लैक फिनिश दिया गया है जो क्रोम के साथ और भी शानदार दिखता है। फ्रंट सस्पेंशन पर फोर्क बूट्स इसे रग्ड लुक देते हैं जबकि स्पोर्टी लुकिंग ग्रैब रेल CB350RS के डिजाइन को बेहद खास बना देते हैं।  

मॉडर्न टेक्नोलॉजी

CB350 RS होंडा की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स मिलते हैं जिससे यह एक बेहतरीन राइड का अनुभव देती है। इस सेगमेंट की बाइक में पहली बार असिस्ट एंड स्लिपर क्लच गियर शिफ्टंग को स्मूद बनाते हैं और क्लच लीवर ऑपरेशन लोड को कम कर सुनिश्चित करते हैं कि राइड आरामदायक बनी रही और बार-बार गियर बदलने पर भी राइडर को थकान न हो। 
विंटेज लुक वाला सेगमेंट में पहली बार आधुनिक डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर दिया गया है जो हर तरह की जानकारी देता है जैसे टोर्क कंट्रोल, एबीएस, साइड स्टैंड इंडीकेटर विद इंजन इन्हीबिटर, गियर पोजिशन इंडीकेटर और बैटरी वोल्टेज।

ईंधन दक्षता की डिटेल्स तीन मोड्स में मिलती है जो राइड के अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। 
  • रियल टाइम माइलेजः लाइव माइलेज डिस्प्ले करता है।
  • औसत माइलेजः यह राइडिंग के पैटर्न और स्थितियों के आधार पर औसत माइलेज डिस्प्ले करता है। 
  • डिस्टेंस टू एम्पटीः यह बताता है कि टैंक में ईंधन खत्म होने तक आपकी CB350RS कितनी दूरी तय कर सकती है।  

एचएसटीसी टेक्नोलॉजी

सेगमेन्ट में पहली बार होंडा सलेक्टेबल टोर्क कंट्रोल (एचएसटीसी), स्मार्ट टोर्क कंट्रोल सिस्टम फ्रन्ट और रियल व्हील स्पीड के बीच अंतर को पहचान कर रियल व्हील ट्रैक्शन  बनाए रखने में मदद करता है, तथा स्लिप रेशो की जानकारी देता है और फ्यूल इंजेक्शन के जरिए इंजन पर कंट्रोल बनाए रखता है। मीटर की बाई ओर दिए स्विच की मदद से एचएसटीसी को ऑन-ऑफ किया सकता है। डिजिटल डिस्प्ले में एक ‘टी’ इंडीकेटर उस समय चमकने लगता है जब सिस्टम सक्रिय होता है। 

आराम का खास ख्याल

ड्यूल चैनल एबीएस व्हील्स को लॉक होने से रोकता है जब एमरजेन्सी में ब्रेक लगाई जाती है या जब आप फिसलन भरी सड़क पर राइड कर रहे होते हैं। इससे आपको राइडिंग के दौरान अनूठा आत्मविश्वास मिलता है। मोटरसाइकल फ्रंट पर बड़े 310mm डिस्क ब्रेक और 240mm रियर डिस्क के साथ हर स्थिति में उचित ब्रेकिंग परफोर्मेन्स देती है। सीट पर ‘टक एंड रोल’ डिजाइन बेहतर कुशनिंग देता है और रोजाना के सफर को आरामदायक बनाता है। CB350RS की राइड के दौरान चालक आगे की ओर झुका रहता है और स्पोर्टी राइडिंग स्टांस के अनुसार पोस्चर बनाए रखता है। 

बड़ा सेक्शन फ्रंट सस्पेंशन न केवल इसे शानदार इम्पोज़िंग इमेज देता है बल्कि मुश्किल सड़कों पर भी राइड को आरामदायक बनाता है। बाइक के फ्रंट में 100/90 और रियर में 150/70 वाईड पैटर्न टायर राइडिंग की विभिन्न परिस्थितियों में स्थिरता बढ़ाते हैं और सड़क पर बेहतर ग्रिप देते हैं। 19-इंच फ्रंट व्हील और 17-इंच का रियर व्हील, कम रियर स्टांस के साथ इसे आधुनिक लुक देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed