{"_id":"5d0660098ebc3e15e14d515f","slug":"honda-cars-to-increase-cost-of-its-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने जा रही है होंडा, 1.2 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने जा रही है होंडा, 1.2 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम
Sun, 16 Jun 2019 08:58 PM IST
Gaurav Pandey
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 16 Jun 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा कार्स इंडिया अगले महीने से अपने वाहनों के दाम 1.2 प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कच्चे माल की लागत बढ़ने और नए सुरक्षा फीचर्स की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कंपनी फिलहाल प्रीमियम हैचबैक ब्रियो से लेकर प्रीमियम सेडान अकॉर्ड हाइब्रिड की बिक्री करती है। इन मॉडलों की दिल्ली शोरूम में कीमत 4.73 लाख से 43.21 लाख रुपये है।
विज्ञापन
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक बिक्री तथा विपणन राजेश गोयल ने बताया कि वह जुलाई से अपने मॉडलों के दाम बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह के दौरान कच्चे माल की लागत बढ़ी है लेकिन इसका बोझ अभी तक कंपनी खुद वहन कर रही है।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि कंपनी अब इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वजह से हमारे वाहनों के दाम 1.2 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे।
इस साल यह दूसरा मौका है जबकि कंपनी अपने वाहनों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने इस साल फरवरी में अपने वाहनों के दाम 10,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी।
जनवरी में कई अन्य वाहन कंपनियों ने भी अपनी वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने वाहनों के दाम 10,000 रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया था।