{"_id":"5b977cd4867a55014118d6ac","slug":"honda-cars-set-to-launch-new-suv-in-india-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में जल्द ही दस्तक देगी होंडा की नई एसयूवी, कंपनी कर रही है रिसर्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में जल्द ही दस्तक देगी होंडा की नई एसयूवी, कंपनी कर रही है रिसर्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Honda Car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स आने वाले समय में और एसयूवी मॉडल पेश करने के लिये भारतीय बाजार का मूल्यांकन कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी अगले महीने अपनी अगली पीढ़ी की सीआर-वी (नेक्सट जेन सीआर-वी) पेश करके एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करना चाहती है। इसके अलावा कंपनी अगले तीन वर्षों में छह मॉडल पेश करने के लिये प्रतिबद्ध है।
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के अध्यक्ष और सीईओ गाकु नाकानिशी ने कंपनी की एसयूवी को लेकर योजना के सवाल पर कहा, "भारतीय बाजार में विविधीकरण जारी है, न सिर्फ हैचबैक बल्कि सेडान क्षेत्र भी। एसयूवी का बाजार भी बढ़ रहा है इसलिये होंडा की नीति के अनुरूप हमेशा ग्राहकों से अध्ययन करने की कोशिश करते हैं.... ताकि पता चल सके कि किसी तरह के वाहन को पसंद किया जाएगा।"
एचसीआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने कहा कि एसयूवी की ओर जाना वैश्विक घटना है। उन्होंने कहा, "भारत में भी इसी प्रकार का रुख है और इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिये सर्वाधिक अनुकूल उत्पाद पर विचार किया जा रहा, जिसे पेश किया जा सके ताकि ग्राहकों को अधिकतम उपयुक्त उत्पाद प्राप्त हो और हम यही चाहते हैं।"