{"_id":"5b52eee74f1c1b47748b61b0","slug":"honda-cars-recall-its-more-than-7k-amaze-model","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होंडा ने वापस बुलाई अपनी 7 हजार अमेज, 26 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
होंडा ने वापस बुलाई अपनी 7 हजार अमेज, 26 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड अपनी 7 हजार से अधिक अमेज कारों को वापस बुलाने जा रही है। कंपनी ने उन गाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला किया है, जो कि अप्रैल से मई के दौरान भारत में बेची गई हैं। इसके लिए कंपनी की तरफ से सभी ग्राहकों को ई-मेल और फोन के जरिए सूचना देना शुरू हो गया है।
इस वजह से लिया रिकॉल का फैसला
कंपनी को लगता है कि इन 7290 गाड़ियों के ईपीएस सेंसर में कुछ खराबी है। यह गाड़ियां कंपनी ने 17 अप्रैल से 24 मई के बीच पूरे देश में बिकी थी।
ऐसे पता करें रिकॉल का
होंडा कार्स ने इसके लिए एक नईमाइक्रोसाइट बनाई है, जिस पर ग्राहकों को 17 अंकों का अल्फा न्यूमेरिक व्हीकल आईडेंटीफिकेशन नंबर सबमिट करना होगा। अगर वेबसाइट पर गाड़ी का नंबर दिखे तो फिर आपको इसे कंपनी के सर्विस सेंटर पर भेजना होगा।
कंपनी करेगी खर्च
अगर सेंसर में किसी तरह की कोई खराबी दिखी, तो कंपनी इसे अपने खर्च पर सही करेगी। इसके लिए ग्राहकों से किसी तरह का पैसा वापस नहीं लिया जाएगा। अमेज होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार है।

5.59 लाख से कीमत शुरू
कंपनी ने इसका एक्स-शोरूम प्राइस 5.59 लाख रुपये रखा है। वहीं डीजल मॉडल 8.99 लाख रुपये से शुरू होगा। कंपनी ने इसे चार वेरिएंट में लॉन्च किया है। ई वेरिएंट बेस मॉडल होगा। इसके अलावा एस, वी, और वीएक्स मॉडल भी होंगे।
इन गाड़ियों से मुकाबला
होंडा अमेज हुंडई एक्सेंट, फॉक्सवेगन एमियो, टाटा टिगॉर, जेस्ट और फोर्ड फीगो एस्पायर को टक्कर दे रही है। डिजाइन की बात करें तो सेकंड जेनरेशन की नई होंडा अमेज में एक लंबा बोनट दिया गया है, जो सामान्य बजट में लंबी कार खरीदने का एहसास दिलाता है।
नई अमेज में दसवीं जेनरेशन की अकॉर्ड की तरह स्टाइलिश कर्व लाइनें भी दी गई हैं, जो इसके डिजाइन को ज्यादा आकर्षक रूप दे रही हैं। इसके अलावा नई अमेज की ग्रिल कार के साइड वाले हिस्से तक फैली हुई हैं। ग्रिल के दोनों ओर पतले रैपराउंड हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल डीजल
इंजन क्षमता 1.2 लीटर आई-वीटेक 1.5 लीटर आई-डीटेक
पावर 88 पीएस 100 पीएस
टॉर्क 109 एनएम 200 एनएम
गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/सीवीटी 5-स्पीड मैनुअल
माइलेज 17.8 किमी प्रति लीटर 25.8 किमी प्रति लीटर