Honda Civic पर इस महीने मिल रहा है 1.5 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इस महीने एक नई सिडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो होंडा कार्स का डिस्काउंट ऑफर आपके बड़े काम आ सकता है। दरअसल कंपनी इस महीने अपनी Honda Civic सिडान पर भारी छूट दे रही है। आज हम आपको इस कार पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी बताएंगे। लेकिन इससे पहले की हम आगे बढ़ें यहां जानना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह ऑफर अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है। तो डालते हैं एक नजर,
क्या है ऑफर?
इस महीने Honda Civic को खरीदने पर आपको 1.50 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी की तरफ से एक लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट पर 1.50 लाख रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
क्या है कीमत?
Honda Civic की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17,93,900 रुपये है।
इंजन
Honda Civic पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस
- Honda Civic पेट्रोल: इसमें 1799 सीसी का 4-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6500 आरपीएम पर 139 Hp की पावर और 4300 आरपीएम पर 174 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है।
- Honda Civic डीजल: इसमें 1.6 लीटर का i-DTEC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 4000 आरपीएम पर 118 Hp की पावर और 2000 आरपीएम पर 300 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
डाइमेंशन
इसकी लंबाई 4656 मिलीमीटर, चौड़ाई 1799 मिलीमीटर और ऊंचाई 1433 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2700 मिलीमीटर है।
वजन
इसका वजन 1353 किलोग्राम है।
फ्यूल क्षमता
इसमें 47 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
ब्रेकिंग
इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में डिस्क ब्रेक लगा है।
सस्पेंशन
इसके फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट क्वाइल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में मल्टी लिंक क्वाइल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है।