फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Cars India recalls Jazz, City, CR-V and Accord due to faulty takata airbags

Honda की इन 5000 से ज्यादा कारों में आई बड़ी खराबी, कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

Wed, 31 Jul 2019 01:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 31 Jul 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Honda Cars India recalls Jazz, City, CR-V and Accord due to faulty takata airbags
Honda city Boot space

जापानी कार कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को एलान किया है कि वह पुरानी पीढ़ी की होंडा की कारों को वापस बुलाएगी। कंपनी ने इन कारों के तकाता ड्राइवर और पैसेंजर फ्रंट एयरबैग्स इनफ्लैटर्स में शिकायत पाई है।

विज्ञापन

होंडा जैज, सिटी, सीआर-वी, सिविक और अकॉर्ड में शिकायत

कंपनी ने होंडा जैज, होंडा सिटी, सीआर-वी, सिविक और अकॉर्ड में शिकायत पाई है, जिसके बाद ग्लोबल रिकॉल कैंपेन के तहत इन 5088 कारों के तकाता फ्रंट एयरबैग इनफ्लैटर्स में शिकायतें मिली थीं। कंपनी इस पुर्जे को मुफ्त में बदलेगी और इसके लिए देशभर की होंडा डीलरशिप से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

खुद भी कर सकते हैं चेक

कंपनी ने यह कैंपेन 29 जुलाई यानी सोमवार से ही शुरू किया है, साथ ही कंपनी इसके लिए कार मालिकों से सीधे भी संपर्क करेगी। वहीं कंपनी का कहना है कि ग्राहक चाहें तो खुद भी इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए 17 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) को कंपनी की माइक्रोसाइट पर जाकर डालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मॉडल निर्माण वर्ष यूनिट्स की संख्या
जैज 2009 - 2012 10
सिटी 2007 – 2013 2099
सिविक 2006 – 2008 52
CR-V 2003 – 2008, 2011 2577
अकॉर्ड 2003 350
           

जल्द करें संपर्क

ऐसे नहीं है कि तकाता एयरबैग इनफ्लैटर्स की दिक्कत केवल होंडा की कारों में ही आई है, बल्कि दुनियाभर की कई कार कंपनियों को भी परेशानी हुई है। होंडा ने वाहन मालिकों से कहा कि जल्द से जल्द डीलर्स से संपर्क करके इस कमी को ठीक कराएं। वहीं ग्राहक चाहें तो www.hondacarindia.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

लग सकती है चोट

होंडा कार्स का कहना है कि तकाता फ्रंट एयरबैग इनफ्लैटर एक्टिव होने पर अत्यधिक आंतरिक दबाव पैदा कर सकते हैं। जिससे एयरबैग इनफ़्लैटर का कवर फट सकता है, जिसके चलते अंदर बैठे लोगों को चोट लग सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed