फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda cars india price hike honda cars price hike Honda cars India may hike prices from August

रिपोर्ट: होंडा की कारें अगस्त से हो जाएंगी महंगी, कंपनी ने बताई यह वजह

Sun, 04 Jul 2021 12:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 04 Jul 2021 12:54 PM IST
सार

खबरों के मुताबिक कंपनी कथित तौर पर इनपुट लागत में तेजी से बढ़ोतरी के कारण देश में पेश किए जाने वाले अपने सभी उत्पादों की कीमतों में वृद्धि करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
honda cars india price hike honda cars price hike Honda cars India may hike prices from August
Honda City 2020 - फोटो : Honda

विस्तार

Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) देश में अपने वाहनों की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी कर सकती है। खबरों के मुताबिक कंपनी कथित तौर पर इनपुट लागत में तेजी से बढ़ोतरी के कारण देश में पेश किए जाने वाले अपने सभी उत्पादों की कीमतों में वृद्धि करने की योजना बना रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने कंपनी के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि स्टील और कीमती धातुओं जैसी चीजों की बढ़ती कीमतें वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी को जरूरी बना रही हैं।
विज्ञापन


होंडा कार्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटिंग एंड सेल्स के निदेशक राजेश गेल ने पीटीआई को बताया कि बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। उन्होंने कथित तौर पर कहा, "स्टील, एल्युमीनियम और कीमती धातुओं जैसे कच्चे माल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और उनमें से कई अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं, जिससे हमारी इनपुट लागत काफी प्रभावित हुई है।" उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश लागत को कम रखना है, इसलिए हम इस समय इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हम कितनी अतिरिक्त लागत को खपा सकते हैं और हमारे ग्राहकों को कितना अनिवार्य रूप से पास करना पड़ेगा।" 
विज्ञापन

honda cars india price hike honda cars price hike Honda cars India may hike prices from August
Honda Cars Plant India - फोटो : For Reference Only
इस साल की शुरुआत में कई वाहन निर्माताओं ने पहले भी इसी कारण का हवाला देते हुए यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। होंडा ने भी अप्रैल के महीने में कीमतों में बढ़ोतरी की थी और यह इस तरह की दूसरी बढ़ोतरी होगी। होंडा के भारतीय उत्पाद पोर्टफोलियो में उसकी कामयाब अमेज और सिटी सेडान कारें शामिल हैं। 
विज्ञापन

honda cars india price hike honda cars price hike Honda cars India may hike prices from August
Honda Amaze Special Edition - फोटो : Honda Cars
हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि कीमतों में वृद्धि यात्री वाहनों की मांग को कैसे प्रभावित करेगी। लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद से मांग में बढ़ोतरी देखी गई है। लगभग हर प्रमुख वाहन निर्माता ने बताया है कि जून के महीने में उनकी बिक्री में उछाल आई है। लेकिन लगभग हर कंपनी सतर्क रहने की जरूरत को भी रेखांकित कर रही है। बढ़ती इनपुट लागत, सेमीकंडक्टर चिप्स में वैश्विक कमी और देश में संभावित तीसरी लहर के खतरे जैसे कारकों में एक बार फिर ऑटोमोटिव उद्योग पर ब्रेक लगाने की क्षमता है, जो 2019 से अलग-अलग कारणों से प्रभावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed