फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda cars india launch smart emi car scheme with Tranzlease for customers for cheap buying options

मात्र 33 हजार रुपये चुका कर घर ले जाएं नई Honda City, कंपनी लाई ये खास स्कीम!

Thu, 19 Dec 2019 10:13 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 19 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Honda cars india launch smart emi car scheme with Tranzlease for customers for cheap buying options
Honda City Lease - फोटो : AmarUjala

होंडा कार्स ने भारत में अपनी कारों की पहुंच आम लोगों तक और पहुंचाने के लिए खास स्कीम लॉन्च की है। होंडा ने ग्राहकों के खास ‘स्मार्ट ईएमआई’ स्कीम निकाली है। कंपनी ने इसके लिए Tranzlease से करार किया है। इस स्कीम के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को अपनी कार लीज पर देगी।

विज्ञापन

लीज में कई विकल्प

‘स्मार्ट ईएमआई’ स्कीम ऑटो फाइनेंस की तरह होगी, लेकिन इस स्कीम की अवधि के दौरान गाड़ी का इंश्योरेंस, मैंटिनेंस, रजिस्ट्रेशन और फाइनेंस भी शामिल होगा। वहीं लीज में यह विकल्प होगा कि अगर आप वाहन को खरीदना चाहते हैं या अपने पैसे वापस चाहते हैं, तो गाड़ी की रीसेल वेल्यू के हिसाब से पैसे और बोनस वापस मिल जाएंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट ईएमआई की लागत लोन राशि से कम

कार लीज और कार लोन में अंतर यह है कि अवधि पूरी होने के अंत में कार की रीसेल वेल्यू पहले ही काट ली जाती है। इसस न केवल हर महीने आपको कम अमाउंट देना पड़ता है, वहीं गाड़ी की मैंटिनेंस और इंश्योरेंस की कीमत भी कार लीजिंग कंपनी इसी में शामिल करती है। वहीं नई स्मार्ट ईएमआई की लागत लोन राशि से कम होती है और अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं।

विज्ञापन

45 हजार किमी तक ही कार ड्राइव

मौजूदा 36 महीने की स्कीम में ग्राहक 45 हजार किमी तक ही कार ड्राइव कर सकते हैं। जिसके बाद अतिरिक्त प्रति किमी की राशि कंपनी बाद में तय करेगी। फिलहाल यह ऑफर केवल दिल्ली-एनसीआर और मुबंई में ही मिलेगी। बाद में ट्रांसलीज इसे पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में भी उतारेगी। ग्राहकों को ऑनलाइन पोर्टल से प्लान चुनने की सुविधा मिलेगी। कंपनी का कहना है कि नई ईएमआई स्कीम का लाभ इन शहरों में होंडा की किसी भी डीलरशिप पर लिया जा सकता है।  

Honda CITY Petrol BS6 (Model – ZX CVT) के लिए स्मार्ट ईमआई का प्लान

 
विवरण SMART EMI * पारंपरिक लोन *
कार प्रयोग करने की अवधि 36 36
कितनी होगी ईएमआई 32,801/- 41,390/-
इंश्योरेंस शामिल है अलग से खरीदना होगा
कार की मैंटिनेंस
** Tyre और Battery शामिल नहीं
शामिल है अलग से खरीदना होगा
रिस्क कवर    
आकस्मिक मैंटिनेंस लागत कवर है कवर नहीं
रीसेल मूल्य में उतार-चढ़ाव का जोखिम कवर है कवर नहीं
अवधि पूरी होने के बाद बॉय बैक / सरेंडर खुद बेचनी होगी
सरेंडर बोनस उपलब्ध लागू नहीं
ऑनलाइन कार लाइफसाइकिल मैनेजमेंट पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लागू नहीं

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed