फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Cars India introduces new anti virus cabin air-filter to reduce infection risk

Honda: होंडा की कारों में मिला यह खास एंटीवायरस केबिन एयर-फिल्टर, जानें कैसे करता है काम

Tue, 19 Oct 2021 02:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Oct 2021 02:01 PM IST
सार

होंडा का नया केबिन एयर-फिल्टर अपने विशिष्ट प्रोग्रेसिव मल्टी-लेयर डिजाइन के साथ वायरल एरोसोल को पकड़ता है और ताकतवर वायरसों को फैलने से रोकता है।

विज्ञापन
Honda Cars India introduces new anti virus cabin air-filter to reduce infection risk
Honda Antiviral Cabin Air Filter - फोटो : Honda

विस्तार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने मंगलवार को एलान किया कि वह अब अपनी कारों में नई एंटीवायरस केबिन एयर-फिल्टर की पेशकश करेगी। इस एयर-फिल्टर की खासियत यह है कि यह हानिकारक कीटाणु, एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों और यहां तक कि वायरस की एक बड़ी रेंज को पकड़ने में प्रभावी है, जिनसे स्वास्थ्य से जुड़ी कई अहम समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन


होंडा एंटीवायरस केबिन एयर-फिल्टर को एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी ग्रुप फ्रुडेनबर्ग के साथ मिलकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह भविष्य के खोजों के जरिए ग्राहकों और समाज को मजबूत बनाता है। इसकी स्टैंडर्ड होंडा पोलेन फिल्टर के विकल्प और होंडा की वास्तविक नई एक्सेसरी के रूप में पेशकश की गई है। यह नया केबिन एयर फिल्टर वायरल एरोसोल की संख्या को खासा घटाकर एक्टिव प्रोटेक्शन (सक्रिय सुरक्षा) उपलब्ध कराता है। 
विज्ञापन


यह विशेष मल्टी लेयर डिजाइन में बनाया गया है जो हानिकारक पर्यावरणीय गैसों के साथ ही अकार्बनिक और जैविक कणों और एरोसोल को प्रभावी रूप से पकड़ता है, फिल्टर करता है और उनका खात्मा कर देता है। मोटर वाहनों में यात्रा के दौरान जोखिम कम करने के मामले में, होंडा एंटीवायरस केबिन एयर-फिल्टर अभी तक उपलब्ध सबसे अच्छी सुरक्षा में से एक की पेशकश करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एंटीवायरस केबिन एयर फिल्टर

Honda Cars India introduces new anti virus cabin air-filter to reduce infection risk
Honda Antiviral Cabin Air Filter - फोटो : Honda
वाहन के केबिन में संक्रमण संबंधी जोखिम घटाने की दिशा में, सामान्य रूप से ताजा हवा की आपूर्ति बढ़ाने की सिफारिश की जाती है क्योंकि इससे एरोसोल्स की संख्या घटती है। रि-सर्कुलेशन मोड में, हवा से वायरसों को हटाना काफी हद तक फिल्टरेशन सिस्टम और एयर एक्सचेंज रेट की क्षमता पर निर्भर करता है। लीफ एक्सट्रैक्ट के सक्रिय पदार्थ से युक्त पहली माइक्रोफाइबर बायो-फंक्शनल लेयर एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों के साथ ही बैक्टीरिया को प्रभावी रूप से निष्क्रिय करती है और उन्हें केबिन की हवा में जाने से रोकता है। होंडा एंटीवायरस केबिन एयर-फिल्टर की अन्य लेयर अधिकांश वायरसों, बेहद सूक्ष्म एरोसोल, धूल और पोलेन को पकड़ती हैं। जबकि एक्टिव कार्बन से बनी लेयर हानिकारक अम्लीय गैसों, पीएम 2.5 जैसे प्रदूषकों और कणों को सोखने के लिए जवाबदेह है। 

कैसे फैलता है वायरस

वायरस आम तौर पर पानी की बूंदों से फैलते हैं, जो तब पैदा होती हैं जब संक्रमित व्यक्ति छींकता है, खांसता है या सांस लेता है। और वे घंटों या दिनों तक सतहों पर संक्रामक बने रह सकते हैं। हवा की गड़बड़ी और तापमान में बदलाव और आर्द्रता इन कणों को फिर से हवा में ले जा सकते हैं, उस समय उन्हें फिल्टर से पकड़ा जा सकता है। 

एंटीवायरस केबिन एयर-फिल्टर में छोटे कणों को छानने वाली लेयर वायरस संचरण के खिलाफ स्टैंडर्ड फिल्टरों की तुलना में बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराती है। नया होंडा एंटीवायरस केबिन एयर-फिल्टर वायरस एरोसोल्स (5 μm से खासी छोटी बूंद) को पकड़ सकता है और दूसरे नवीन कदम से लीफ एक्सट्रैक्ट के सक्रिय पदार्थ के लेप वाली बायो-फंक्शनल लेयर के माध्यम से 100 प्रतिशत वायरल लोड निष्क्रिय कर दिए जाते हैं।

भारत की सभी होंडा कारों की डीलरशिप पर इस नए एंटीवायरस केबिन एयर-फिल्टर की आपूर्ति की जा सकती है और लगाया जा सकता है, जो अब सभी नए होंडा के मॉडलों के लिए उपलब्ध है।

कंपनी की उम्मीदें

इस मौके पर होंडा कार्स इंडिया लि. के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और निदेशक, विपणन और बिक्री राजेश गोयल ने कहा, "कीटाणुओं, वायरस और केबिन की हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंताएं बढ़ने के साथ और वायु की गुणवत्ता के साथ समझौते के कारण स्वास्थ्य को होने वाले संभावित खतरों को कम करने के लिए यह एक सक्रिय समाधान और रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने का एक जागरूक प्रयास है। यह एलर्जी रोधी और एंटीवायरस केबिन एयर-फिल्टर होंडा के अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का बेहतरीन उदाहरण है, जो चालक और कार में बैठे लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा में सुधार करता है। हमें भविष्य में ऐसे सुरक्षात्मक समाधानों की मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed