फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda and Maruti Suzuki launched easy car finance schemes for their cars, partners with kotek Mahindra car Finance

Honda और Maruti लाईं अपनी कारों के लिए सस्ती ईएमआई स्कीम, ब्याज दरें भी होंगी कम

Wed, 10 Jun 2020 01:37 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 10 Jun 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Honda and Maruti Suzuki launched easy car finance schemes for their cars, partners with kotek Mahindra car Finance
Honda City vs Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Amar Ujala

मई में कार निर्माता कंपनियों की बिक्री कोई खास नहीं हुई है। लेकिन ये वक्त खुद को भविष्य के लिए तैयार करने का है। देश की टॉप कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी और जैपनीज कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स ग्राहकों के लिए कुछ खास ईएमआई स्कीम्स लाई हैं। जानते हैं दोनों कंपनियों के ईएमआई ऑफर्स के बारे में...

विज्ञापन

6.99 फीसदी पर ब्याज

बात करते हैं सबसे पहले होंडा कार्स तो कंपनी ग्राहकों को कोई बेहतर फाइनेंस स्कीम देने के लिए कई वित्तीय संस्थानों से बात कर रही है। कंपनी ने कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड से पार्टनरशिप की है। कंपनी ने यह स्कीम खास चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी के ग्राहकों के लिए निकाली है। इस प्रोग्राम के तहत को पांच साल के लिए 6.99 फीसदी के ब्याज दरों पर लोन देगी, वहीं पहले तीन महीने के लिए ईएमआई किश्तें 999 रुपये प्रति लाख होंगी। वहीं पुरानी देने पर एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेप-अप ईएमआई और बैलून ईएमआई

वहीं कंपनी ने एचडीएफसी बैंक के साथ भी साझेदारी की है, इसके तहत स्टेप-अप ईएमआई और बैलून ईएमआई का एक खास कॉम्बिनेशन बनाया है। स्कीम के तहत साल साल के लोन पर 9.25 फीसदी के ब्याज पर लोन मिलेगा और ईएमआई हर साल बढ़ेगी। ज्यादा जानकारी के लिए होंडा के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

महिंद्रा फाइनेंस से साझेदारी

वहीं मारुति सुजुकी ने नई फाइनेंस स्कीम के लिए महिंद्रा फाइनेंस से साझेदारी की है।

बाय नाऊ एंड पे लेटर- इस स्कीम के तहत गाड़ी की ईएमआई दो महीने बाद शरू होगी। ताकि ग्राहकों के पास कैश फ्लो बना रहे।
 
स्टेप अप ईएमआई- इस स्कीम के तहत मारुति की कार खरीदने पर ईएमआई हर 6 महीने पर बढ़ेगी।
 
बैलून ईएमआई- इस फाइनेंस स्कीम के तहत आखिरी ईएमआई में लोन की 25 फीसदी चुकानी होगी। इसमें आखिरी ईएमआई को अलावा बाकी सभी लोन की किश्तें कम रहेंगी।
 
एग्रीकल्चरल कस्टमर स्कीम- इस स्कीम के तहत कृषि कार्य करने वाले ग्राहकों को तीन महीने में ईएमआई चुकानी होगी।
 
लो डाउन पेमेंट स्कीम- इस स्कीम के तहत ग्राहक कम डाउनपेमेंट पर गाड़ी खरीद सकेंगे। साथ ही ऑन स्पॉट अप्रूवल मिलेगा। यह स्कीम कंपनी की सभी कारों के लिए उपलब्ध रहेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed