फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Active 125 BS6 launched in india all you need to know

नया Honda Active 125 BS6 भारत में लॉन्च, ज्यादा माइलेज के साथ कई नए यूनीक फीचर्स

Wed, 11 Sep 2019 07:49 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 11 Sep 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Honda Active 125 BS6 launched in india all you need to know
Honda Activa 125 BS6 Launched - फोटो : Social Media

होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया ने अपना नया BS6 उत्सर्जन मानक वाला स्कूटर Honda Activa 125 लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर अब 13 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,490 रुपये से लेकर 74,490 रुपये के बीच है और इसकी डिलीवरी नवरात्रि में शुरू होगी। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया है इसमें ...

विज्ञापन

किफायती इंजन

बात इंजन की करें, तो नए Activa 125 में 125cc का BS6 PGM FI इंजन दिया है, यह इंजन 6500 rpm पर 8.1 Bhp की पावर और 5000 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक इंजन बेहतर परफॉरमेंस के साथ-साथ ज्यादा माइलेज भी देगा। जी हां पुराने मॉडल की तुलना में नया मॉडल 13 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा, इसकी सबसे बड़ी वजह इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का लगा होना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना आवाज किये होता है स्टार्ट

कंपनी ने नए एक्टिवा 125 में नया ACG स्टार्टर फीचर जोड़ दिया है, जिसकी वजह से जब आप स्कूटर को स्टार्ट करेंगे तो आवाज नहीं होगी। यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा स्कूटर है, जिसमें ऐसी खूबी मिलती है। इसके अलावा होंडा ने नए एक्टिवा 125 में एकदम नया डिजिटल-एनालॉग कंसोल मीटर लगाया है, इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया है। सबसे खास बात यह है कि अब आप इसमें रियल टाइम फ्यूल खपत, ओवरऑल माइलेज और स्कूटर कितना चलेगा, ये सब कुछ आप जान पाएंगे। वैसे इस तरह के फीचर महंगी कारों में देखने को मिलते हैं। इसमें अब फ्रंट ग्लोव बॉक्स की सुविधा मिलेगी, जहां आप अपना जरूरी सामान रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed