{"_id":"5f37bbb58ebc3e3d032f8ce7","slug":"honda-activa-6g-becomes-expensive-company-hikes-prices-for-the-second-time-in-a-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर महंगी हुई Honda Activa 6G, कंपनी ने साल में दूसरी बार बढ़ाई कीमतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
फिर महंगी हुई Honda Activa 6G, कंपनी ने साल में दूसरी बार बढ़ाई कीमतें
Sat, 15 Aug 2020 04:10 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : social media
अगर आप Honda Activa 6G खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको थोड़ा मायूस कर सकती है। दरअसल Honda ने अपनी Activa 6G की कीमतों को बढ़ा दिया है। इस साल यह दूसरा मौका है, जब कंपनी ने अपनी Activa 6G की कीमतें बढ़ाई हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने कीमतों के बढ़ाए जाने की कोई भी घोषणा नहीं की। कंपनी की तरफ से केवल नई कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है।
नई कीमतों के बाद अब Honda Activa 6G के स्टैंडर्ड मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,419 रुपये हो गई है। वहीं, इसके डीलक्स वेरिएंट की कीमत 66,919 रुपये हो गई है। यानी पहले के मुकाबले ये दोनों ही वेरिएंट्स 955 रुपये महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन
नई कीमतों के बाद अब Honda Activa 6G के स्टैंडर्ड मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,419 रुपये हो गई है। वहीं, इसके डीलक्स वेरिएंट की कीमत 66,919 रुपये हो गई है। यानी पहले के मुकाबले ये दोनों ही वेरिएंट्स 955 रुपये महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बीएस6 इंजन से लैस Honda Activa स्कूटर इस साल जनवरी महीने में लॉन्च हुई थी। कंपनी ने सबसे पहले अप्रैल 2020 में इसकी कीमतों को बढ़ाया था। अप्रैल 2020 में Honda Activa 6G के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 63,912 रुपये से बढ़कर 64,464 रुपये हो गई थी। वहीं, इसके डीलक्स वेरिएंट की कीमत 65,412 से बढ़ कर 65,964 रुपये हो गई थी। अप्रैल महीने में कंपनी ने अपनी इन स्कूटर्स की कीमतों में 552 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, लॉन्च से अब तक में कंपनी ने अपनी 110 सीसी इंजन वाली इस स्कूटर की कीमतों में 1,507 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
Honda Activa 6G के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए BS6-कंप्लाएंट वाला 110 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8 bhp की मैक्सिमम पावर और 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। नई बीएस6 इंजन वाली Honda Activa 6G, बीएस4 इंजन वाले मॉडल के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती है। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग स्कूटर है।