फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda 2Wheelers touched new milestone, sold more than 11 lakh BS6 vehicles in India

Honda 2Wheelers ने छुआ नया मील का पत्थर, भारत में 11 लाख से ज्यादा बिके BS6 वाहन

Fri, 24 Jul 2020 04:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 24 Jul 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Honda 2Wheelers touched new milestone, sold more than 11 lakh BS6 vehicles in India
Honda Activa 125 Fi - फोटो : Honda
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Honda Motorcycle & Scooter India Private Limited) ने कोरोना काल में एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। कंपनी ने भारत में अपने बीएस-6 वाहनों के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर ली है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि भारतीय बाजार में उसके बीएस-6 दो-पहिया वाहनों को 11 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा है।
विज्ञापन


होंडा टू-व्हीलर इंडिया ने #AQuietRevolution के तहत समय सीमा से छह महीने पहले ही बीएस-6 वाहनों की बिक्री शुरू कर दी थी। कंपनी ने सितंबर 2019 में अपनी Activa125 को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया था। यही कारण है कि वित्तवर्ष 2019-20 के खत्म होने पर होंडा इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा बीएस6 वाहन बिक्री करने वाली कंपनी है। होंडा ने वित्तवर्ष 2019-20 में 6.5 लाख बीएस6 वाहनों की बिक्री की है।
विज्ञापन


भारतीय बाजार में कंपनी के बीएस6 वाहनों की बिक्री पर प्रतिक्रिया देते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, “होंडा में यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है, कि हमारे 11 उन्नत बीएस-6 मॉडल ने भारत के ग्राहकों का विश्वास जीता है। वास्तव में, बीएस-6 युग में होंडा का यह #AQuietRevolution हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के रूप में इंडस्ट्री के सबसे विविध 110 सीसी स्कूटर और 1100 सीसी प्रीमियम एडवेंचर बाइक तक जा रही मोटरसाइकिलों से शुरू हुआ है। जैसा कि कई ग्राहक अब न्यू नॉर्मल के चुनौतीपूर्ण समय में सुरक्षा और स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत गतिशीलता पसंद कर रहे हैं, होंडा अपनी ऑनलाइन बुकिंग, आकर्षक रिटेल फाइनेंस योजनाओं, उद्योग को 6 साल की वारंटी विकल्प आदि जैसे कई प्रयासों के साथ नए मूल्य को अनलॉक कर रहा है। हम आश्वस्त हैं कि लाखों भारतीय होंडा के विंग्स के साथ गतिशीलता के अपने सपने को साकार करना जारी रखेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


होंडा उन दो-पहिया वाहन कंपनियों में से एक है जिसने अपने लाइनअप को बीएस6 में सबसे पहले अपग्रेड करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed