फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Highest two-wheeler sales in Uttar Pradesh in July, read top10 list

जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश में हुई सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों की खरीदारी, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट

Mon, 17 Aug 2020 06:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 17 Aug 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Highest two-wheeler sales in Uttar Pradesh in July, read top10 list
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश, देश का ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों की खरीदारी हुई है। दरअसल फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) ने दोपहिया वाहनों की बिक्री को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2020 में कुल 8,74,638 दोपहिया वाहनों की खरीदारी हुई। जबकि, जुलाई 2019 में 13,98,702 दोपहिया वाहनों की खरीदारी हुई थी। यानी जुलाई 2019 की तुलना में जुलाई 2020 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 37.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस है। लेकिन अगर केवल जुलाई 2020 की बात करें तो सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों की खरीदारी उत्तर प्रदेश में हुई। इसके बाद तमिलनाडु और महाराष्ट्र में दोपहिया वाहनों की खरीदारी हुई। आज हम आपको देश के उन 10 राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जुलाई महीने में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों की खरीदारी हुई है। डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 1,63,513 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 2,61,961 यूनिट्स
  • 37.6 फीसदी घटी बिक्री

तमिलनाडु

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 95,902 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 1,49,073 यूनिट्स
  • 35.7 फीसदी घटी बिक्री

महाराष्ट्र

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 70,690 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 1,20,839 यूनिट्स
  • 41.5 फीसदी घटी बिक्री

पश्चिम बंगाल

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 66,333 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 1,02,071 यूनिट्स
  • 35.0 फीसदी घटी बिक्री

राजस्थान

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 62,299 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 70,870 यूनिट्स
  • 22 फीसदी बढ़ी बिक्री

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 54,059 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 97,897 यूनिट्स
  • 44.8 फीसदी घटी बिक्री

बिहार

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 49,116 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 88,199 यूनिट्स
  • 44.3 फीसदी घटी बिक्री

गुजरात

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 45,731 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 98,496 यूनिट्स
  • 53.6 फीसदी घटी बिक्री

हरियाणा

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 37,111 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 49,537 यूनिट्स
  • 25.1 फीसदी घटी बिक्री

झारखंड

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 33,186 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 36,921 यूनिट्स
  • 10.1 फीसदी घटी बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed