फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   High security number plates to be mandatory in delhi from today

क्या आपने लगवा ली है ऐसी नंबर प्लेट, नहीं तो भूल कर भी ना जाएं बाहर हो सकती है जेल

Sat, 13 Oct 2018 07:36 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
High security number plates to be mandatory in delhi from today
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

अगर आपने भी अपनी कार की नंबर प्लेट को हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट में नहीं बदलवाया है। तो जल्दी कीजिए दिल्ली की सड़कों पर अब आपका चालान काटा जा सकता है। दरअसल, अगर आप दिल्ली में अपनी कार या बाइक लेकर यात्रा कर रहे हैं और आपके वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा है तो, आपको 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आपको 3 महीने की जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


बता दें, दिल्ली परिवहन मंत्रालय के आदेशों के बाद हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट लगाने की घोषणा करीब एक माह पहले कर दी थी। और इसके लिए 13 अक्टूबर डेडलाइन रखी गई थी। परिवहन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक विभाग ने पुरानी गाड़ियों का जो आकलन किया है उसके अनुसार 40 लाख पुरानी गाड़ियां ऐसी हैं जिनपर नंबर प्लेट नहीं हैं।

विज्ञापन

High security number plates to be mandatory in delhi from today
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : अमर उजाला

इनमें कार के साथ ही दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। नए नंबर प्लेट को हासिल करने की प्रक्रिया 2 अक्टूबर से शुरू हो गई थी।। अधिकारी के मुताबिक नए नंबर प्लेट देने के लिए अभी दिल्ली में 13 अधिकृत सेंटर हैं। परिवहन विभाग के इस कदम के पीछे वाहनों की लगातार बढ़ रही चोरी को रोकना और वाहनों को गलत काम के लिए इस्तेमाल होने से रोकना है।

हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट एल्यूमिनियम की बनी एक चमकीले टेप के साथ आएगी।  नंबर प्लेट पर व्हीकल के इंजन के साथ चेसिस नंबर और लेजर ब्रांडिंग के साथ दस अंकों की परमानेंट पहचान संख्या भी दर्ज की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें, टूव्हीलर्स के लिए यह हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट 67 रुपये और फोर व्हीलर के लिए 213 रुपये में आपको मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed