फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hero xtreme 160r stealth edition teased ahead of launch know specifications features details upcoming hero bikes

Hero Xtreme 160R Stealth Edition: हीरो ने दिखाया अपनी पावरफुल बाइक का टीजर, जल्द होगी लॉन्च, जानें खूबियां

Sat, 09 Oct 2021 03:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 03:19 PM IST
सार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई मोटरसाइकिल का टीजर वीडियो जारी किया है। टीजर में कहा गया है कि "स्टील्थ मोड, जल्द ही आ रहा है" और "गो बूम इन स्टील्थ मोड।"

विज्ञापन
hero xtreme 160r stealth edition teased ahead of launch know specifications features details upcoming hero bikes
Hero Xtreme 160R Stealth Edition Teaser - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी एक नई मोटरसाइकिल का टीजर वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया पर जारी हुए इस टीजर में नई बाइक के हेडलैंप और फ्रंट प्रोफाइल का पता चलता है। टीजर में कहा गया है कि "स्टील्थ मोड, जल्द ही आ रहा है" और "गो बूम इन स्टील्थ मोड।" इस की हीरो मोटोकॉर्प का नया Hero Xtreme 160R Stealth Edition होने की संभावना है। इस बाइक की जानकारी हाल ही में इंटरनेट पर लीक हुई थी। 
विज्ञापन


टीजर में एक इंसानी चेहरे को दिखाया गया है, जिसकी सफेद रंग की बड़ी-बड़ी आंखें हैं। ये आंखें बाइक की मेन हेडलाइट की दो एलईडी पायलट लाइट में बदल जाती हैं। एलईडी हेडलैंप और फ्रंट डिजाइन Xtreme 160R के जैसा ही दिखता है। मोटरसाइकिल में डार्क मैट कलर ऑप्शन है, जो फ्यूल टैंक के शोल्डर पर नजर आता है। 
विज्ञापन




इंजन और पावर
नए Hero Xtreme 160R Stealth Edition में कोई अहम मैकेनिकल बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसमें 163cc, सिंगल-सिलेंडर टू-वाल्व इंजन मिलने की संभावना है जो स्टैंडर्ड मॉडल में मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 15 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरफुल बाइक

मोटरसाइकिल का वजन 139.5 किलोग्राम है, जो Xtreme 160R को वजन के अनुपात में सबसे पावरफुल बाइक बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 4.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस मोटरसाइकिल में एक स्टैंडर्ड स्टार्टर मोटर के अलावा एक किक-स्टार्टर मिलने की भी संभावना है। 

फीचर्स

नए Hero Xtreme 160R Stealth Edition में नए फीचर अपडेट के साथ अपडेटेड बैजिंग दिया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स के साथ आती है। हीरो मोटोकॉर्प का लक्ष्य इस त्योहारी सीजन को भुनाना होगा। त्योहारों के मौके पर परंपरागत रूप से कारों और दोपहिया वाहनों की खूब बिक्री होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed