{"_id":"5bac8323867a5501332a69b0","slug":"hero-will-hike-prices-on-two-wheelers-new-prices-will-be-from-2nd-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 दिन बाद हो रहें हैं स्कूटी से लेकर बाइक तक कई वाहन महंगे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
4 दिन बाद हो रहें हैं स्कूटी से लेकर बाइक तक कई वाहन महंगे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
hero
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो के दुपहिया वाहनों को बाजार में काफी पसन्द किया जाता है। आप भी अगर हीरो के वाहन लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं हैं क्योंकि कंपनी ने अपने सभी दुपहिया वाहन की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है और यह बढ़ी हुई कीमतें 2 अक्टूबर से लागू होंगी। कंपनी ने घोषणा की है कि यह बढ़ी हुई कीमतें मॉडल और मार्केट के हिसाब से मान्य होंगी।
विज्ञापन
बढ़ी हुई कीमतों के पीछे हाल ही में आई रुपये में गिरावट को माना जा रहा है। गौरतलब हो, हीरो ने पिछले महीने भी अपने स्कूटर की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया था। हीरो मोटोकॉर्प के करीब 20 दोपहिया वाहन बाजार में इस समय उपलब्ध हैं। जिनमें तीन ऑटोमेटिक स्कूटर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
वहीं अगर कीमत की बात करें, तो 38,000 रुपये से लेकर कंपनी के मार्केट में 1 लाख रुपये तक की कीमत (एक्स शोरूम) स्कूटर मौजूद हैं।
हाल ही में ,हीरो मोटोकार्प भारत में अपनी 200cc लाइनअप को बढ़ावा देने की तैयारी में है। बता दें कि एक 200cc मोटरसाइकिल के पेटेंट लीक होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बाइक का ले-आउट एक्स-प्लस के आधार पर रखा गया है। जिसके ईंधन टैंक का डिजाइन भी समान ही है, इस मोटरसाइकिल का निर्माण उपभोक्ता की जरूरतों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल का हैंडल और सीट इस तरह से डिजाइन किया गया है। जिससे चालक को सफर करते समय परेशानी न हो। मोटरसाइकिल की सीट में मोटी सीट गद्दी का उपयोग किया जाएगा। मोटरसाइकिल की कीमत भारत में 1 लाख रुपये तक होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपने नए 200 सीसी प्लेटफॉर्म से अधिक उत्पादों की योजना बनाई गई है, जिसमें पहले ही हीरो एक्सट्रीम 200 आर बिक्री पर है और एंट्री लेवल एडवेंचर बाइक हीरो एक्सपल्स 200 है, जिसे इस साल दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये लीक पेटेंट हीरो के 200 सीसी प्लेटफॉर्म में तीसरी बाइक दिखाती है जो संभवतः एक्सट्रीम 200 आर और एक्सपल्स के बीच की बाइक साबित हो सकती है। यह संभावना है कि नई बाइक एक्सट्रीम 200 आर के 200 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन को साझा करेगी जो 8.1 आरपीएम पर 18.1 बीएचपी और 6,500 आरपीएम पर 17.1 एनएम पीक टॉक जनरेट करेगा, बाइक में पांच स्पीड गियरबॉक्स डिजाइन किया गया है।