{"_id":"5fe5dadb8ebc3e3c5457ae76","slug":"hero-splendor-to-hf-deluxe-to-bajaj-pulsar-to-honda-cb-shine-to-glamour-to-passion-to-platina-to-bajaj-ct-to-royal-enfield-classic-350-to-tvs-apache-top-10-best-selling-motorcycles-in-november-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में कौन है आपको पसंद, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में कौन है आपको पसंद, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट
Fri, 25 Dec 2020 05:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 25 Dec 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
साल 2020 खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको उन 10 मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देश में सबसे ज्यादा खरीदा गया। हम आपको नवंबर महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन
नंबर 1- Hero Splendor
- नवंबर 2020: Hero Splendor के 2,48,398 मोटरसाइकिलों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- नवंबर 2019: Hero Splendor के 2,23,289 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- 11 फीसदी बढ़ी बिक्री
नंबर 2- Hero HF Deluxe
- नवंबर 2020: घरेलू बाजार में Hero HF Deluxe के 1,79,426 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- नवंबर 2019: Hero HF Deluxe के घरेलू बाजार में 1,58,544 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
- 13 फीसदी बढ़ी बिक्री
नंबर 3- Bajaj Pulsar
- नवंबर 2020: Bajaj Pulsar के 1,04,904 मोटरसाइकिलों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- नवंबर 2019: Bajaj Pulsar के 68,268 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- 54 फीसदी बढ़ी बिक्री
नंबर 4- Honda CB Shine
- नवंबर 2020: भारतीय बाजार में Honda की CB Shine के 94,413 मोटरसाइकिलों को ग्राहकों ने खरीदा।
- नवंबर 2019: Honda CB Shine के 75,144 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- 26 फीसदी बढ़ी बिक्री
नंबर 5- Hero Passion
- नवंबर 2020: Hero Passion को 53,768 भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
- नवंबर 2019: Hero Passion के 39,525 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- 36 फीसदी बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर 6- Bajaj Platina
- नवंबर 2020: Bajaj Platina के 41,572 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- नवंबर 2019: Bajaj Platina के 53,015 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- 22 फीसदी घटी बिक्री
नंबर 7- TVS Apache
- नवंबर 2020: TVS Apache के 41,557 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- नवंबर 2019: TVS Apache के 29,668 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।
- 40 फीसदी बढ़ी बिक्री
नंबर 8- Hero Glamour
- नवंबर 2020: Hero Glamour के 39,899 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- नवंबर 2019: Hero Glamour के भारतीय बाजार में 43,370 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- 8 फीसदी घटी बिक्री
नंबर 9- Royal Enfield Classic 350
- नवंबर 2020: Royal Enfield Classic 350 के 39,391 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- नवंबर 2019: Royal Enfield Classic 350 के 35,951 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- 10 फीसदी बढ़ी बिक्री
नंबर 10- Bajaj CT
- नवंबर 2020: Bajaj CT के 29,046 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- नवंबर 2019: Bajaj CT के 44,808 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- 35 फीसदी घटी बिक्री