फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero Splendor beat the honda activa in 2 wheeler sale

सेल में पिछड़ गई Honda Activa, Hero की इस पुरानी बाइक ने मारी बाजी

Mon, 25 Feb 2019 10:30 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 25 Feb 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Hero Splendor beat the honda activa in 2 wheeler sale
Honda Activa

अब तक जहां देश में एक्टिवा का ही ढंका था वहां हीरो की बाइक ने सेल में इसे पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल  कर लिया है।हीरो की Splendor और Activa के बीच हमेशा से ही कड़ी टक्कर रही है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक Hero Splendor 2,23,909 यूनिट्स के साथ Activa को पीछे छोड़ पहले पायदान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


हालांकि अगर कंपनी की कुल बिक्री की बात करें तो Hero Motocorp की कुल बिक्री में 3.21 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं होंडा एक्टिवा की सेल जनवरी में 213,302 यूनिट्स रही है, जो साल-दर-साल 12.51 की फीसदी के हिसाब से गिर रही है।
विज्ञापन

 

Hero Splendor beat the honda activa in 2 wheeler sale
Honda activa 5g

देश में जाम से भरी सड़क और कम कीमत में एक वाहन की चाहत ने पिछले कुछ समय में स्कूटर मार्केट को बेहद मशहूर कर दिया है। ऐसे में आज हर दोपहियां वाहन निर्माता के लाइन अप में कम से कम एक स्कूटर है। देश में इस समय Hero, Suzuki, TVS और Honda स्कूटर्स कंपनियां ऐसी हैं जिनका खूब बोल-बाला है।

बता दें, Honda Activa 5G में 109.19 सीसी का एचईटी इंजन दिया गया है, जो 7,500 आरपीएम पर 7.96 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 9एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर में V-Matic ट्रांसमिशन दिया गया है। Activa 5G के फ्रंट और रियर दोनों में ही 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक मिलता है, जो सीबीएस पर काम करता है।

Honda Activa 5G में सीट के नीचे आपको 18 लीटर का स्पेस दिया गया है। वहीं बात माइलेज की करें, तो एक्टिवा 5G 60kmpl का माइलेज आसानी से देती है। Honda Activa 5G की एक्स शोरूम कीमत 52,381 से शुरू होती है। 

Hero Splendor beat the honda activa in 2 wheeler sale
Super Splendor 2018

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में पिछले साल अपनी नई बाइक सुपर स्प्लेंडर को लॉन्च किया। 2018 सुपर स्प्लेंडर की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 57,190 रुपये है। लॉन्चिंग के दौरान हीरो ने बताया कि इस बाइर को खासकर युवाओं और नौकरीपेशा लोगों के लिए पेश किया गया है।

2018 सुपर स्प्लेंडर में 125सीसी का एयर-कूल्ड इंजन है जो 7500 आरपीएम पर 11.24बीएचपी पावर और 6000आरपीएम पर 11एनएम का पीक टॉर्क को जनरेट कर सकता है। साथ ही इसमें हीरो का i3S स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed