1 जनवरी से महंगे हो जाएंगे हीरो के मोटरसाइकिल और स्कूटर, बचत करने का आखिरी मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) अपनी वाहनों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता एक जनवरी 2021 से अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ा देगी। कंपनी के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। कंपनी अपने वाहनों में एक जनवरी 2021 से 1,5000 रुपये की बढ़ोतरी करेगी।
बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में मोटरसाइकिलों के साथ स्कूटरों की भी बिक्री करती है। अगर आप हीरो के स्कूटर या मोटरसाइकिल को मौजूदा कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर तक इनकी खरीदारी करनी होगी।
हीरो के अलावा ह्यूंदै, मारुति सुजुकी और महिंद्रा जैसी दिग्गज कार कंपनियों ने भी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी हैं। हालांकि, इन कंपनियों की गाड़ियों की कीमतें कितनी बढ़ेंगी इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
Hero के नवंबर महीने में बिके 5.75 लाख दोपहिया वाहन
निर्यात की बात करें तो नवंबर 2020 में हीरो ने अपने कुल 15,134 वाहनों का एक्सपोर्ट किया। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 10,781 यूनिट्स का नियार्त किया था। नवंबर 2019 के मुकाबले नवंबर 2020 में कंपनी ने 40 फीसदी ज्यादा निर्यात किया।
हीरो ने नवंबर 2020 में भारतीय बाजार में कुल 541,437 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। इसकी तुलना अगर नवंबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 479,434 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान हीरो के 12.9 फीसदी ज्यादा मोटरसाइकिलों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।