{"_id":"5b726a1442c7923fc24b3c6d","slug":"hero-motorcup-update-xtreme200r","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो मोटोकॉर्प एक बार फिर Xtreme 200आर को अपडेट करके मार्केट में उतारने को तैयार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हीरो मोटोकॉर्प एक बार फिर Xtreme 200आर को अपडेट करके मार्केट में उतारने को तैयार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक Xtreme 200आर अब दिल्ली में उपलब्ध हो गई है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 88,000 रुपये रखी गई है। फैक्ट्री से इस बाइक को अगले हफ्ते से डिस्पैच करने की उम्मीद है। फिर यह बाइक पूरे देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकेगी। इससे पहले कंपनी ने भारत में कुछ नार्थ-ईस्टर्न स्टेट्स में इसकी कीमत जारी कर दी थी।
विज्ञापन
लुक्स में यह नई Xtreme 200आर अब तक की सबसे स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखने वाली बाइक है इससे पहले जितनी बार भी इसे अपडेट किया गया है। यह ग्राहकों को लुभाने में नाकाम रही है।। यानी इस बार कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने की पूरी तैयारी करके रखी है। कंपनी को भी पूरी उम्मीद है की यह बाइक ग्राहकों को पसंद आयेगी।
विज्ञापन
बाइक में फीचर्स के तौर पर एलइडी डीआरएल, एलइडी टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीडोमीटर डिजिटल पार्ट, एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 276एमएम डिस्क ब्रेक और रियर में 220एमएम डिस्क ब्रेक दिए हैं। इसके अलावा इसमें सिंगल-चैनल एबीएएस ऑप्शन दिया है।
विज्ञापन
बाइक में 200सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 18.4बीएचपी की पॉवर और 17.1एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 60 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.6 सेकंड़ का वक्त लगता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस बाइक की टॉप स्पीड 112 किलोमीटर प्रति घंटा है।
मार्केट में Xtreme 200आर को टक्कर देने के लिए कि भारतीय बाजार में मौजूद दूसरे 200सीसी बाइक टीवीएस अपाचे, आटीआर 200 4वी और बजाज पल्सर एनएस200 जैसी बाइकस मौजूद हैं।