{"_id":"5f1ab456368cab54f808663a","slug":"hero-motorcorp-stake-increases-in-ather-energy-investment-of-rs-84-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ather Energy में बढ़ी Hero Motorcorp की हिस्सेदारी, 84 करोड़ रुपये का किया निवेश","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ather Energy में बढ़ी Hero Motorcorp की हिस्सेदारी, 84 करोड़ रुपये का किया निवेश
Fri, 24 Jul 2020 03:43 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 24 Jul 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दो-पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी श्रृंखला को बढ़ाते हुए Ather Energy में 84 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। इसके बाद अब Ather Energy में हीरो की हिस्सेदारी 34.58 फीसदी तक हो गई है। बता दें कि निवेश से पहले, एथर एनर्जी में हीरो मोटोकॉर्प की हिस्सेदारी 31.27 फीसदी थी।
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से यह घोषणा "Be the Future of Mobility" के विजन को पाने की दिशा में उठाए गए कई नए रणनीतिक फैसलों में से एक है। साल 2016 से ही एथर में हीरो मोटोकॉर्प की हिस्सेदारी रही है। 2016 में हीरो ने बार सीरीज बी फंडिंग के एक हिस्से के रूप में एथर एनर्जी में निवेश किया था।
विज्ञापन
निवेश पर टिप्पणी करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल बिजनेस और स्ट्रैटेजी के इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट (ईएमबीयू) के प्रमुख रजत भार्गव ने कहा, “हम हाल के सालों में एथर एनर्जी की बढ़ोतरी को देखकर उत्साहित हैं। हम उनमें वो सारी काबिलियत देखते हैं जिससे वे आगे भी अपने बाजार का तेजी से विस्तार कर सकते हैं, विशेष रूप से निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की संभावित वृद्धि को देखते हुए। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए एक मजबूत बाहरी इको-सिस्टम विकसित करने के हमारे प्रयासों के अलावा, हम अपने आंतरिक इलेक्ट्रिक व्हीकल कार्यक्रम पर भी आक्रामक रूप से काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य दुनिया भर में ग्राहकों को सुलभ विद्युत गतिशीलता उपलब्ध करना है। स्थिरता और स्वच्छ, हरा-भरा वातावरण फ्यूचर मोबिलिटी के लिए हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। ”
विज्ञापन
हीरो बढ़ाएगी अपने वाहनों का प्रोडक्शन
लॉकडाउन के बाद बढ़ती मांग को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प अपने प्रोडक्शन को 6,50,000 से बढ़ा कर 7,00,000 यूनिट तक करेगी। दरअसल बढ़ती मांग और आगामी फेस्टिव सीजन को देखते हुए हीरो अपने कारखानों में वाहनों को बनाने की रफ्तार बढ़ा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जुलाई महीने में कंपनी प्रोडक्शन के मामले में कोरोना से पहले के हालत में वापस आ जाएगी। हालांकि, इस दौरान कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती चेन्नई में लॉकडाउन के बीच मजदूरों की कमी और बढ़ते संक्रमण का खतरा है।