{"_id":"5ddfaf648ebc3e547744633c","slug":"hero-motocorp-will-not-manufacture-50-variants-of-bs4-bikes-including-hero-glamour-and-hf-deluxe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी बाइक्स के 50 वेरियंट्स को बंद करने जा रही है Hero Motocorp, ये है वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अपनी बाइक्स के 50 वेरियंट्स को बंद करने जा रही है Hero Motocorp, ये है वजह
Thu, 28 Nov 2019 04:58 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 28 Nov 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Hero Motocorp Plant
- फोटो : सांकेतिक
देश की सबसे बड़ी दो-पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Hero Motocorp ने अपनी कुछ बाइक्स का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है। कंपनी अपनी बाइक्स के लगभग 50 वेरियंट्स का उत्पादन बंद करने वाली है। कंपनी की रणनीति है कि BS4 मानक वाली बाइक्स के उत्पादन में कमी लाई जाए।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प तकरीबन बीएस4 बाइक्स के 50 वेरियंट्स को बंद करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में BS6 मानक वाली Splendor iSmart मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। यह देश की पहली BS6 उत्सर्जन मानक वाली बाइक है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
वहीं कंपनी अब नए उत्सर्जन मानकों वाली बाइक्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना चाहती है। कंपनी की योजना है कि धीरे-धीरे BS4 बाइक्स के प्रोडक्शन में कमी लाई जाए। Splendor की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के सूत्रों का कहना था कि कंपनी नई बाइक को पूरे देश में कई चरणों में लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
वहीं BS4 मानक वाली जिन वेरियंट्स को कंपनी बंद करने की योजना बना रही है उन्हें स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, ग्लैमर और प्लीजर स्कूटर शामिल हैं।