{"_id":"5cd010f4bdec22072b5a4cd5","slug":"hero-motocorp-will-launch-400cc-bike-and-give-though-competition-to-royal-enfield","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प लाएगी नई प्रीमियम बाइक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प लाएगी नई प्रीमियम बाइक
Mon, 06 May 2019 04:18 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 06 May 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Hero motocorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने प्रीमियम बाइक सेगमेंट में अपनी 3 नई बाइक्स को लांच किया। वैसे भारत में हीरो मोटोकॉर्प अपनी एंट्री लेवल बाइक्स के लिए ही जानी जाती है। लेकिन होंडा से अलग होकर कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। और अब कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में एक बड़ा डाव खेलने की तैयारी में है।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड को मिलेगी अब हीरो की चुनौती
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब हीरो प्रीमियम सेगमेंट में एक लम्बी छलांग लगाने की तैयारी कर रही है। जी हां कंपनी अब ज्यादा प्रीमियम बाइक भारत में लाने की योजना बना रही है जो सीधा मार्किट में मौजूदा रॉयल एनफील्ड को चुनौती देंगी। कंपनी 400cc तक की बाइक्स का तैयार कर रही है। और इसके लिए कंपनी एक बड़ा निवेश भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या रॉयल एनफील्ड को चुनौती देना हीरो के लिए आसान होगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीमियम बाइक सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का 97 फीसदी कब्ज़ा है। ऐसे में हीरो के लिए यह राह उतनी आसान नहीं होगी जितना कंपनी को उम्मीद है। वही ऑटो एक्सपर्ट रंजॉय मुखर्जी के मुताबिक अगर हीरो मोटोकॉर्प 400cc सेगमेंट में बाइक लाने का विचार कर रही है तो यहां पहले से ही बजाज, होंडा, KTM जैसे ब्रांड्स मौजूद हैं ऐसे में मुकाबला काफी टक्कर का होने वाला है। रही बात रॉयल एनफील्ड से मुकाबला करने की तो मार्किट में रॉयल एनफील्ड की एक अलग जगह है। जो लोग हार्ले डेविडसन खरीद नहीं पाते ऐसे लोग रॉयल एनफील्ड की बाइक्स खरीदना पसंद करते हैं। कंपनी की बाइक्स ग्रेसफुल राइड के लिए जानी जाती हैं।