{"_id":"5f9ef63f8ebc3e5fad3aa8af","slug":"hero-motocorp-sold-more-than-8-lakh-two-wheelers-in-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero Motocorp ने धवस्त किए सारे रिकॉर्ड, अक्तूबर महीने में 8 लाख से ज्यादा बेचे दोपहिया वाहन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Motocorp ने धवस्त किए सारे रिकॉर्ड, अक्तूबर महीने में 8 लाख से ज्यादा बेचे दोपहिया वाहन
Sun, 01 Nov 2020 11:24 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के वाहनों की इस त्योहारी सीजन बंपर मांग रही। यही कारण रहा कि कंपनी ने अक्तूबर महीने में 8 लाख बिक्री का भी आंकड़ा पार कर लिया। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी कोरोना के झटके से अब बाहर आ चुकी है। दरअसल हीरो ने अक्तूबर 2020 में कुल 8,06,848 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी तुलना अगर अक्तूबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 514,509 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल अक्तूबर महीने में हीरो की बिक्री में 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
7 लाख बिक्री का भी टूटा रिकॉर्ड
सितंबर 2020 में कंपनी ने कुल 715,718 वाहनों की बिक्री की थी, जो इस साल अब तक का सबसे बड़ा बिक्री का आंकड़ा था, लेकिन अब कंपने ने उस रिकॉर्ड को भी धवस्त कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी को उम्मीद है कि उसका सेल्स परफॉर्मेंस नवंबर महीने में और भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बाजार में 34.7 फीसदी बढ़ी बिक्री
अक्तूबर 2020 में हीरो के कुल 791,137 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के 586,998 दोपहिया वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस अक्तूबर कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री में 34.7 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अक्तूबर महीने में 29.14 फीसदी बढ़ा निर्यात
निर्यात की बात करें तो अक्तूबर 2020 में हीरो ने अपने कुल 15,711 वाहनों का एक्सपोर्ट किया। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 12,260 यूनिट्स का नियार्त किया था। अक्तूबर 2019 के मुकाबले अक्तूबर 2020 में कंपनी ने 28.14 फीसदी ज्यादा निर्यात किया।
मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की बिक्री
हीरो ने अक्तूबर 2020 में 32.53 फीसदी की बढ़त से कुल 732,498 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। वहीं, हीरो ने अक्तूबर 2020 में कुल 74,350 स्कूटरों की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 कंपनी ने कुल 46,576 स्कूटरों की बिक्री की थी। इस दौरान कंपने ने 59.63 फीसदी ज्यादा स्कूटरों की बिक्री की है।