Hero MotoCorp की बाइक्स-स्कूटर हुए सस्ते, 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी
देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हर तरफ डिस्काउंट और ऑफर्स की बहार छाई हुई है। पिछले 10 महीने के बाद अब ऑटो बाजार में रौनक लौट रही है। लोग अब गाड़ियों के शो-रूम्स में जा रहे हैं। इसी बीच ग्राहकों को लुभाने के हीरो मोटोकॉर्प ने इस फेस्टिव सीजन में कुछ अच्छे ऑफर्स भी पेश किये है...
हीरो मोटोकॉर्प का फेस्टिव ऑफर्स
हीरो मोटोकॉर्प इस फेस्टिव सीजन अपने ग्राहकों को कुछ नया दे रही है। कंपनी अपने वाहनों पर 2000 रुपए तक का कैशबैक ऑफर दे रही है। इतना ही नहीं Paytm से बाइक और स्कूटर की खरीद पर 10 हजार रुपए तक के डिस्काउंट वाउचर का भी फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी कुछ नए-नए ऑफर्स भी दे रही है।
3,999 रुपए में ले जाओ स्कूटर
ग्राहकों की सहूलियत के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने कम डाउनपेमेंट का भी ऑफर पेश किया है जिसके तहत ग्राहक Maestro Edge, Duet और Pleasure को महज 3,999 रुपए देकर अपने घर ले जा सकते हैं। लेकिन इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी के शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के ऑफर्स
- 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर
- 2000 रुपये का फेस्टिव कैशबैक
- सबसे कम 6.99 फीसदी ब्याज दर
- 3999 रुपये की कम डाउनपेमेंट ऑफर
स्टॉक क्लियर करने की चुनौती
अगले साल से अप्रैल से सभी ऑटो कंपनियां अपने बीएस-4 वाहनों के स्टॉक को खत्म करना चाहती हैं जोकि इस समय एक बड़ी चुनौती है। इतना ही नहीं मंदी की मार झेल रही कंपनियां इस फेस्टिवल सीजन में ज्यादा से ज्यादा वाहनों की बिक्री करना चाहती हैं।