फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero motocorp offers buyback scheme take away scooter and bike in half price

Hero motocorp की नई स्कीम, आधी कीमत में घर ले जाओ नया स्कूटर

Mon, 06 May 2019 03:05 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 06 May 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Hero motocorp offers buyback scheme take away scooter and bike in half price
Hero motocorp

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्राहकों के लिए अब Buyback की स्कीम पेश की है। इस स्कीम के तहत ग्राहक 5 साल में अपनी बाइक या स्कूटर को वापस कंपनी को बेच सकेंगे और एक्स शोरूम कीमत का करीब 57 से 65 फीसदी  दाम हासिल कर सकेंगे। आइये जानते है आखिर क्या है यह ऑफर?

विज्ञापन

बायबैक सर्टिफिकेट

नए स्कूटर और बाइक की खरीदारी के साथ ग्राहक को CredR की ओर से एक गारंटीड बायबैक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह स्कीम वाहन की खदीदारी के 6 महीने से लेकर 5 साल तक लागू होगी। इस दौरान ग्राहक अगर अपनी बाइक या स्कूटर कंपनी को वापस करता है तो कंपनी उससे 57 से 65 फीसदी के बीच रकम वापस कर दी जाएगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्कीम का नाम BuySurance है

इस स्कीम पर हीरो मोटोकॉर्प के हेड मार्केटिंग सेल्स संजय भान का दावा है कि टू-व्हीलर मार्किट में यह अपनी तरह की पहली स्कीम है। कंपनी को उम्मीद है इससे Pleasure और Destiny मॉडल की बिक्री में इजाफा होगा। साथ ही टू-व्हीलर की गिरती सेल में भी रफ्तार मिलगी।
 
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा ग्राहकों को फायदा

यह स्कीम 5 साल पुराने स्कूटर पर लागू होगी यानी कि अगर आपको 50 हजार की एक्स-शो रूम कीमत में एक नया स्कूटर खरीद कर फिर उसको वापस कंपनी को बेचेंगे तो एक्स शो रूम कीमत का 60 फीसदी तक के हिसाब से आप 30 हजार रुपये तक वापस मिल जायेंगे। ऐसे में ग्राहक को काफी बचत होगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed