{"_id":"5eb1043ff5176337086892f7","slug":"hero-motocorp-manufacturing-plants-in-india-hero-motocorp-plant-in-south-india-lockdown-3-0-lockdown-in-india-lockdown-extension","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero Motocorp ने अपने 3 उत्पादन प्लांट खोले, अन्य को खोलने की अनुमति भी मिली, जल्द शुरू करेगी उत्पादन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Motocorp ने अपने 3 उत्पादन प्लांट खोले, अन्य को खोलने की अनुमति भी मिली, जल्द शुरू करेगी उत्पादन
Tue, 05 May 2020 11:44 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 05 May 2020 11:44 AM IST
सार
कोरोना वायरस महामारी को फैलनै से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की अवधि तीसरी बार 17 मई तक बढ़ा दी गई है। लेकिन सरकार ने कुछ उद्योगों को कुछ शर्तों के साथ काम दोबारा शूरू करने की अनुमति दी है। इसमें ऑटोमोबाइल उद्योग भी शामिल है।
विज्ञापन
Hero Motocorp Plant (File Photo)
विस्तार
देश की सबसे बड़ी टूव्हीलर निर्माता कंपनी Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने सोमवार को तीन कारखाने दोबारा खोल दिए हैं। इन कारखानों में वास्तविक उत्पादन बुधवार से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हरियाणा के गुरुग्राम एवं धारूहेड़ा और उत्तराखंड के हरिद्वार संयंत्र का परिचालन सोमवार से फिर शुरू कर दिया। साथ ही कंपनी के राजस्थान के नीमराणा स्थित 'ग्लोबल पार्ट्स सेंटर' का परिचालन भी फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सरकार ने कारखानों को फिर शुरू करने के लिए कुछ राहत दी हैं। कंपनी ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन से अनिवार्य अनुमति लेने के बाद कंपनी प्रबंधन ने यह निर्णय किया।
कंपनी ने कहा कि हरिद्वार और हरियाणा के संयंत्र सोमवार से खुल गए और इनके बुधवार से वास्तविक उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है।
बयान में कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के हवाले से कहा गया है, "हमने अपने कारखानों को दोबारा खोलना शुरू कर दिया है। देश के नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता अब भी हमारे ध्यान में रहेगी। उनके स्वास्थ्य और समृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए देश की आर्थिक गतिविधियों को चलाना अहम है।"
हरियाणा और उत्तराखंड के अलावा कंपनी के संयंत्र राजस्थान के नीमराणा, गुजरात के हलोल और आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भी हैं। कंपनी ने इन्हें खोलने के लिए भी अनुमति ले ली है। एक बार आपूर्ति श्रृंखला शुरू हो जाने के बाद कंपनी इनमें भी उत्पादन शुरू कर देगी।
कंपनी का शोध और विकास केंद्र 'सेंटर ऑफ इनोवेशंस एंड टेक्नोलॉजी' जयपुर में है। कंपनी ने कहा कि इसे खोलने के लिए भी उने अनिवार्य मंजूरी मिल गई है और यह जल्द ही फिर काम करने लगेगा।