{"_id":"5f85a5548ebc3e67a033576d","slug":"hero-motocorp-launches-24-7-roadside-assistance-know-subscription-plan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल खत्म होने से लेकर टायर बदलने तक, ग्राहकों की 24 घंटे मदद करेगी Hero, शुरू किया RSA प्रोग्राम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पेट्रोल खत्म होने से लेकर टायर बदलने तक, ग्राहकों की 24 घंटे मदद करेगी Hero, शुरू किया RSA प्रोग्राम
Tue, 13 Oct 2020 06:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 13 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने त्योहारों से ठीक पहले अपने ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत अब हीरो की बाइक या स्कूटर चला रहे ग्राहकों को 24 घंटे कंपनी की तरफ से मदद मिलेगी।
अब हीरो के ग्राहक मुश्किल के दौरान हीरो के कस्टमर एप या टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके रोडसाइड असिस्टेंस की सेवा का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
अब हीरो के ग्राहक मुश्किल के दौरान हीरो के कस्टमर एप या टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके रोडसाइड असिस्टेंस की सेवा का फायदा उठा सकते हैं।
हीरो के रोडसाइड असिस्टेंस के तहत अब ग्राहक ऑन-कॉल सपोर्ट, मौके पर मरम्मत, निकटतम हीरो वर्कशॉप तक टो, फ्लैट टायर सपोर्ट और ईंधन खत्स होने पर ईंधन को मंगा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक बैटरी जंप स्टार्ट, एक्सीडेंटल सहायता (मांग पर) जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो के रोडसाइड असिस्टेंस प्रोग्राम के लिए नामांकन करने के लिए आपको अपने पास के हीरो मोटोकॉर्प अधिकृत चैनल-पार्टनर पर जाना होगा। यहां आपको 350 रुपये का सालाना सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि, हीरो की प्रीमियम मोटरसाइकिलों Xtreme 160R, XPulse 200 और Xtreme 200S पर हीरो का रोडसाइड असिस्टेंस प्रोग्राम एक साल के लिए कॉम्प्लीमेंटरी होगा। यह स्कीम एक अक्तूबर 2020 से शुरू है।
Hero Maestro Edge 125 का Stealth एडिशन भारत में लॉन्च
इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने हाल ही में Hero Maestro Edge 125 स्कूटर का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने इसे ठीक त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च किया है, जिससे इसकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। हीरो ने भारतीय बाजार में Hero Maestro Edge 125 Stealth एडिशन को 72,950 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यह स्कूटर स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट से 1,500 रुपये ज्यादा महंगा है।