फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero MotoCorp launched its Maestro Edge 125 Stealth edition in india, know price and specifications

त्योहारों से ठीक पहले Hero Maestro Edge 125 का Stealth एडिशन भारत में लॉन्च, पढ़ें कीमत और खासियतें

Sat, 10 Oct 2020 11:28 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 10 Oct 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp launched its Maestro Edge 125 Stealth edition in india, know price and specifications
Hero Maestro Edge 125 Stealth - फोटो : Hero MotoCorp

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने Hero Maestro Edge 125 स्कूटर का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ठीक त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च किया है, जिससे इसकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। हीरो ने भारतीय बाजार में Hero Maestro Edge 125 Stealth एडिशन को 72,950 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यह स्कूटर स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट से 1,500 रुपये ज्यादा महंगा है।

विज्ञापन

Maestro Edge 125 Stealth: में क्या है खास?


हीरो मोटोकॉर्प ने अपने Maestro Edge 125 Stealth में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इसमें नया मैट ग्रे कलर शेड और थीम के साथ नया बॉडी ग्राफिक्स दिया गया है। नए स्कूटर में प्रीमियम 'Stealth' क्रेस्ट बैजिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें कार्बन फाइबर टेक्सचर्ड स्ट्रिप्स, टोन-ऑन-टोन स्ट्रिप्स दी गई है, जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maestro Edge 125 Stealth: परफॉर्मेंस


जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि Maestro Edge 125 Stealth में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इस स्कूटर में 125 सीसी वाला फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7,000 आरपीएम पर 9 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन

Maestro Edge 125 Stealth: फीचर्स


Maestro Edge 125 Stealth में स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसे ही फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, साइड स्टैंड इंडीकेटर, एलईडी टेललाइट्स, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और बूट लाइट दी गई है।

Maestro Edge 125 Stealth: व्हील्स और सेफ्टी फीचर्स


इस नए स्कूटर के फ्रंट में 12 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं, इसके रियर में 10 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। सुरक्षा की बात करें तो इसमें कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत


Hero Maestro Edge 125 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 69,250 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 71,450 रुपये तक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed