फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero Karizma will launch soon in india, know in details

Karizma : युवाओं की पसंदीदा बाइक फिर दिखाएगी जलवा, 2 साल पहले हो चुकी थी बंद

Tue, 18 Dec 2018 10:52 AM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 18 Dec 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Hero Karizma will launch soon in india, know in details
Hero Karizma

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भारत के लिए नई Karizma तैयार कर रही है। बता दें, कंपनी ने करिज्मा आर और करिज्मा जेडएमआर दोनों को काफी समय पहले बंद कर दिया था। नई हीरो करिज्मा को 2020 इंडियन ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि ये बाइक्स भारत स्टेज 6 (बीएस 6) उत्सर्जन मानकों के अनुरूप तैयार होंगी।

विज्ञापन


नई करिज्मा में  200 सीसी की क्षमता वाले इंजन का प्रयोग किया जा सकता है। जिसके साथ बाजार में हीरो के पोर्टफोलिया में 200 सीसी सेग्मेंट में चार बाइक्स हो जाएंगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगले साल के शुरूआत में कंपनी अपनी एक्सट्रीम 200 आर, एक्सप्लस 200 और एक्स प्लस 200 टीम लांच करने जा रही है। जिसके बाद करिज्मा को उतारा जाएगा। 

विज्ञापन

Hero Karizma will launch soon in india, know in details
Hero Karizma

इजंन के प्रयोग में कंपनी करिज्मा में एक्सट्रीम वाले इंजन को बरकरार रखेगी। हालांकि बाइक की परफार्मेंस बेहतर करने के लिए इसके इंजन को ट्यून किया जाएगा। बाइक के फ्रंट में 276 एमएम का फ्रंट डिस्क और रियर में 220 एमएम का रियर डिस्क ब्रेक का प्रयोग किया जा सकता है।

वहीं बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ क्लीव आॅन हैंडलबार, एलईडी हेडलैम्प दिए जा सकते हैं। बाइक की खास बात यह होगी कि इसे 'करिज्मा' के बैज के साथ उतारा जाएगा। गौरतलब हो, हीरो ने सन् 2003 में सबसे पहले करिज्मा को पेश किया था। 

Hero Karizma will launch soon in india, know in details
yamaha yzf r3

करिज्मा को लेकर युवाओं में काफी क्रेज रहा। इसके स्पोर्टी डिजाइन और हैवी वाइजर लुक्स से युवाओं को यह काफी पसंद आई। बात करें, कीमत की तो कंपनी इस बाइक को 1 से 1.30 लाख रुपए की कीमत के बीच बाजार में उतार सकती है। वहीं बाजार में इस समय केवल पल्सर आरएस 200 और यामहा YZF-R15 v3.0 ही ऐसी बाइक्स हैं जो इस सेगमेंट में मौजूद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed