{"_id":"5f411c738ebc3e4ae354ab04","slug":"hero-introduces-three-new-variants-in-its-hf-deluxe-price-starts-from-rs-48000","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero ने अपनी HF Deluxe में शामिल किए तीन नए वेरिएंट्स, 48000 रुपये से कीमत शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero ने अपनी HF Deluxe में शामिल किए तीन नए वेरिएंट्स, 48000 रुपये से कीमत शुरू
Sat, 22 Aug 2020 06:54 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 22 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Hero HF Deluxe BS6
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी HF Deluxe रेंज को तीन नए वेरिएंट्स से अपग्रेड कर दिया है। कंपनी अब भारतीय बाजार में Hero HF Deluxe लाइन-अप के पांच वेरिएंट्स की बिक्री कर रही है। Hero HF Deluxe के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 48,000 रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट एंड पर 58,500 रुपये तक जाती है। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कंपनी इसका डिस्क वेरिएंट लॉन्च कर सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बता दें कि Hero HF Deluxe के सभी वेरिएंट्स में केवल ड्रम ब्रेक मिलता है।
विज्ञापन
इंजन
Hero HF Deluxe BS6 में 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रॉक, एयर कूल्ड OHC इंजन मिलता है। यह इंजन 8000 आरपीएम पर 7.91 hp का पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पुराने बीएस4 मॉडल की तुलना में, नए इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है, जो 9 फीसदी ज्यादा माइलेज देने में मदद करती है। इस बाइक का सबसे नजदीकी मुकाबला Bajaj CT 100 से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्पेंशन
सस्पेंशन की बात करें तो Hero HF Deluxe BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन और रियर में 2 स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलकि शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग की बात की जाए तो HF Deluxe के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है।
डायमेंशन
HF Deluxe की लंबाई 1965 mm, चौड़ाई 720 mm, ऊंचाई 1045 mm, सीट की ऊंचाई 805 mm है। इस बाइक का व्हीलबेस 1235 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है। HF Deluxe बाइक में 9.6 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक मिलता है।
फीचर्स
इस बाइक में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट का विकल्प मिलता है। इस बाइक में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें Xsense एडवाटेंज टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह बाइक 5 रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें टेक्नो ब्लू, हैवी ग्रे के साथ ग्रीन, हैवी ग्रे के साथ ब्लैक, ब्लैक के साथ पर्पल और ब्लैक के साथ रेड जैसे रंग शामिल हैं।
इस बाइक में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट का विकल्प मिलता है। इस बाइक में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें Xsense एडवाटेंज टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह बाइक 5 रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें टेक्नो ब्लू, हैवी ग्रे के साथ ग्रीन, हैवी ग्रे के साथ ब्लैक, ब्लैक के साथ पर्पल और ब्लैक के साथ रेड जैसे रंग शामिल हैं।