{"_id":"5f8590278ebc3e9b946f4f72","slug":"hero-glamour-blaze-edition-launched-in-india-know-its-price-and-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि से ठीक पहले Hero Glamour का Blaze एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नवरात्रि से ठीक पहले Hero Glamour का Blaze एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Tue, 13 Oct 2020 05:01 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 13 Oct 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Hero Glamour Blaze Edition
- फोटो : Hero MotoCorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो मोटरकॉर्प (Hero MotoCorp) ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी नई Hero Glamour Blaze एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन Glamour 125 पर बेस्ड है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 72,200 रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। Glamour Blaze में नया डुअल टोन कलर स्कीम दिया गया है। इस डुअल टोन में मैट वर्नियर ग्रे के साथ फंकी लाइम येलोग्राफिक्स दिया गया है। इस मोटरसाइकिल के हेंडलबार में यूएसबी चार्जर दिया गया है।
विज्ञापन
Hero Glamour Blaze के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक दी गई है। इसका इंजन 7,500 आरपीएम पर 10.73 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन और चेसिस 2020 Hero Passion Pro पर बेस्ड है। वहीं, इसमें Glamour का 125 सीसी वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसका एक गियर नीचे और बाकी के चार गियर ऊपर की तरफ लगते हैं।
विज्ञापन
Hero Maestro Edge 125 का Stealth एडिशन भारत में लॉन्च
Hero Maestro Edge 125 Stealth
- फोटो : Hero MotoCorp
इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने हाल ही में Hero Maestro Edge 125 स्कूटर का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे ठीक त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च किया है, जिससे इसकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। हीरो ने भारतीय बाजार में Hero Maestro Edge 125 Stealth एडिशन को 72,950 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यह स्कूटर स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट से 1,500 रुपये ज्यादा महंगा है।