फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero destini 125 launch in india, know the price and features of this scooter

हीरो ने लांच किया Destini 125 स्कूटर, कीमत के साथ फीचर्स में भी है दम

Mon, 22 Oct 2018 02:12 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Hero destini 125 launch in india, know the price and features of this scooter
Hero destini 125
हीरो ने अपना पहला 125 सीसी स्कूटर लांच कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को दो वेरियंट में लांच किया है। जो Hero Destini 125 LX और Destini 125 VX हैं। हीरो का यह डेस्टिनी 125 स्कूटर कंपनी के 110 सीसी डुएट पर बेस्ड है। जिसमें कंपनी ने नया लुक देने के लिए कई बदलाव किए है।  
विज्ञापन


लांच होने वाले स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने फ्रंट डिस्क ब्रेक, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (आईबीएस), साइड स्टैंड इंडीकेटर, सर्विस रिमाइंडर, पास स्विच और एक्टर्नल फ्यूल फिलिंग  जैसे कई बेहतरीन फीचर्स शामिल किए हैं। पिछले कुछ सालों में 125 सीसी सेगमेंट वाले स्कूटर्स की मार्केट में काफी इजाफा हुआ है। जिसको देखते हुए हीरो ने यह पहल की है।
विज्ञापन


नए स्कूटर में 125 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। जो 6750 आरपीएम पर 8.7बीएचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 10.2एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।  कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके Destini 125 LX की कीमत 54,650 रुपये और  Destini 125 VX की कीमत  57,500 रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कूटर के लांच होने से कई वाहन कंपनियों के कान खड़े हो गए हैं, जिनमें होंडा ऐक्सेस, टीवीएस, वेस्पा आदि हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed