2020 Honda City दिखेगी कुछ ऐसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा सिटी भारत की एक प्रीमियम सेडान कार है जिसे आज भी लोग बाकी कारों के मुकाबले ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में इसका अपडेटेड वर्जन कंपनी के लिए एक बार फिर से मुक्कमल साबित हो सकता है। होंडा ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि 2020 के अंत तक इसका नया मॉडल लॉन्च किया जाऐगा।
थाईलैंड की कार मैगज़ीन HeadlightMag में आई इन तस्वीरों से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि पाँचवे जनरेशन वाली कार कैसी दिख सकती है। 2020 Honda City का डिजाइन बिल्कुल अलग न होकर मौजूदा डिजाइन से थोड़ा बेहतर होगा। ठीक वैसे ही जैसा Honda पिछले दो अपडेटेड जनरेशन से करती आई है।
आने वाली नई होडा सिटी में अभी भी Jazz हैचबैक वाला प्लेटफार्म का ही इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें, नई Jazz भी भारत में 2020 में लॉन्च होगी। नइ जनरेशन Honda City में 1.5 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन के अलावा इलेक्ट्रिक मोटर भी ऑफर किया जा सकता है। इस समय होंडा सिटी में 1497 सीसी का इंजन मिलता है जो 117 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।