वीडियो : सामने आया आक्रामक यामाहा MT-15 का वीडियो टीजर
देश में अपनी बाइक से लोहा मनवा चुकी जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा अपनी नई बाइक को उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है।जहां अभी यामाहा की MT-15 Street fighter मोटरसाइकिल का इंजतार ही हो रहा है वहीं इसके एक वीडियो टीजर ने धूम मचा दी है। यामाहा का यह वीडियो टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, यामाहा की यह MT-15 बाइक R15 V3 बाइक पर बेस्ड है।
नई यामाहा MT-15 की वीडियो में पूरी फ्रंट प्रोफाइल देखने को मिलती है। जिसमें आक्रामक आई इंस्पायर्ड डीआरएलएस, प्रोजेक्टर हेड लाइट, और एकदम यूनिक फ्यूल टैंक का डिजाइन देखने को मिलता है। इस वीडियो में 'द डार्क वॉरियर' और 'द डॉर्क साइड आॅफ जापान' जैसे टैगलाइन भी देखने को मिले।
एक नजर इस वीडियो टीजर पर
बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 1965mm, चौड़ाई 800mm और ऊंचाई 1065mm होगी। बाइक का व्हीलबेस 1335mm और सीट की ऊंचाई 810mm होगी। यामाहा MT-15 में ग्राउंड क्लीयरेंस 155mm, कर्ब वेट 133kg, फ्रंट ब्रेक 282mm सिंगल डिस्क, रियर ब्रेक 220mm सिंगल डिस्क दिया गया है।
यामाहा MT-15 में 155.1 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो 19.3 एचपी की पावर और 14.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इंजन किया गया है। वहीं इसमें स्लीपर क्लच एक स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलता है।