{"_id":"5c404910bdec2273a5195a3d","slug":"here-is-the-colour-of-car-which-indian-always-want-to-buy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में सबसे ज्यादा बिकती है इस रंग की कार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में सबसे ज्यादा बिकती है इस रंग की कार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Thu, 17 Jan 2019 02:51 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Which colour of car indians like the most
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन खरीदने से पहले कई तरीके की ख्याल हमारे मन में आते हैं जिनमें से लगभग हर समस्या का हल डीलर के पास मिल जाता है सिवाय कार के रंग के। कार के कलर को लेकर ग्राहक सबसे ज्यादा परेशान होेते हैं कि कौन से रंग की कार लें जो सुहाना भी लगे और अलग भी।
विज्ञापन
बता दें, एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में 43 फीसदी भारतीयों ने सफेद रंग की कार खरीदी। इस रिपोर्ट को पेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बीएएसएफ ने तैयार किया है। BAFS विभाग की प्रमुख (एशिया प्रशांत) चिहारु मतसुहारा ने बताया कि भारत में सफेद रंग की छाटी गाड़ियां सबसे ज्यादा खरीदी जाती हैं । इसके पीछे वजह भारत की गर्म जलवायु हैं क्योंकि सफेद गाड़िया आसानी से गर्म नहीं होती है।
विज्ञापन
इसके पीछे वजह भारत की गर्म जलवायु हैं क्योंकि सफेद गाड़िया आसानी से गर्म नहीं होती है। BAFS द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर सफेद के अलावा दूसरा नंबर ग्रे कलर का आता है इस रंग के भी हल्का होने के कारण लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं सिल्वर रंग की कार भारतीयों को तीसरें नंबर पर पसंद आई।
विज्ञापन
जिनमें से 15-15 फीसदी खरीदारों ने इन रंगों की कार को खरीदा।इसके अलावा अन्य लोकप्रिय कारों में लाल रंग की कार को 9 प्रतिशत,नीला रंग की कार को सात प्रतिशत, जबकि काले रंग की कार को सिर्फ तीन प्रतिशत लोगों ने खरीदा।