{"_id":"5f4a44958ebc3e1769523d30","slug":"here-are-top-10-best-selling-scooters-in-june-and-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जून और जुलाई महीने में इन 10 स्कूटरों की हुई देश में बंपर बिक्री, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जून और जुलाई महीने में इन 10 स्कूटरों की हुई देश में बंपर बिक्री, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट
Thu, 10 Sep 2020 11:49 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के झटके से अब ऑटो सेक्टर तेजी से उबरने लगा है। यही कारण है कि मई और जून के मुकाबले जुलाई महीने में वाहनों की बिक्री में काफी तेजी दर्ज की गई है। दरअसल अगर जुलाई 2020 के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों की बिक्री की बात करें, तो इनके कुल 3,07,962 यूनिट्स को भारतीय बाजार में ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, जून 2020 में इनके कुल 2,57,328 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ऐसे में आज हम आपको जून और जुलाई महीने में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
नंबर 1
- जुलाई 2020: Honda Activa के 1,18,859 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- जून 2020: Honda Activa के 1,21,668 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
नंबर 2
- जुलाई 2020: घरेलू बाजार में TVS Jupiter के 48,995 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- जून 2020: TVS Jupiter के घरेलू बाजार में 37,831 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 3
- जुलाई 2020: भारतीय बाजार में Honda की Dio के 37,233 स्कूटरों को ग्राहकों ने खरीदा।
- जून 2020: TVS Ntorq के 18,680 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर 4
- जुलाई 2020: Suzuki Access के 23,171 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- जून 2020: Suzuki Access के 15,540 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 5
- जुलाई 2020: TVS Ntorq के 16,404 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- जून 2020: Hero Pleasure के भारतीय बाजार में 15,012 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 6
- जुलाई 2020: Hero Pleasure को 16,290 भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
- जून 2020: Honda Dio के 12,883 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 7
- जुलाई 2020: Hero Destni 125 के 13,184 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जून 2020: Hero Destni 125 के 12,475 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 8
- जुलाई 2020: Yamaha Ray के 12,032 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जून 2020: TVS Pep Plus के 8,291 यूनिट्स की बिक्री हुई।
नंबर 9
- जुलाई 2020: Yamaha Fascino के 11,584 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जून 2020: Yamaha Ray के 7,832 यूनिट्स की बिक्री हुई।
नंबर 10
- जुलाई 2020: TVS की लोकप्रिय स्कूटर Pep Plus के 10,210 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जून 2020: Yamaha Fascino के 7,116 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।