तस्वीरों में देखें कैसा लगता है Hyundai Santro का स्पोर्ट्स लुक
हुंडई सैंट्रो ने बाजार में रिकोर्ड तोड़ प्रर्दशन किया। अपने सेगमेेंट में सबको मात देकर सैंट्रो ने खूब बुकिंग बटोरी हैं। काफी समय बाद वापसी करने के कारण सैंट्रो के पाटर्स बाहर से मिल पाना थोड़ा मुश्किल काम है, लेकिन इसी बीच Desi Geek द्वारा बनाई गई सैंट्रो कार का एक अलग ही रुप देखने को मिल रहा है। जिसे आप इसका स्पोर्ट्स वर्जन नाम दे सकते हैं।
फिलहाल इस कार के स्पोर्ट वर्जन को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने आई है, लेकिन सैंट्रो का यह नया लुक कुछ लोगों को काफी पसंद आया तो कुछ इससे असहमत दिखे। इस कार में लगी ग्रिल से लेकर इसके बम्पर और स्टॉक फॉग लैम्प्स को रिप्लेस कर दिया गया है। वहीं इसका फ्रंट वाला भाग भी काफी शार्प लग रहा है। जो इसे स्पोर्टी लुक देता है।
बात करें, अपनी प्यारी सैंट्रो की तो इसकी लंबाई 3610 एमएम है, वहीं चौड़ाई 1645 एमएम, ऊंचाई 1560 एमएम और व्हीलबेस 2400 एमएम का है। नई सैंट्रो में 1.1 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगा है, जो 69 पीएस की पॉवर और 99 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड एएमटी का फीटर दिया गया है।
वहीं सैंट्रो का सीएनजी वर्जन 59 पीएम की पॉवर और 89 एनएम का टॉर्क देता है। सीएनजी वर्जन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। सैंट्रो का पेट्रोल वर्जन 20.3 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन 30.5 किमी का माइलेज देता है। नई सैंट्रो के पेट्रोल वेरियंट डी लाइट की कीमत 3.90 लाख रुपए रखी गई है। जबकि एस्टा वेरियंट की कीमत 5,45,900 रुपये है।