{"_id":"5c456ad2bdec223c46437cea","slug":"here-are-the-some-interesting-facts-about-bolero-car-see-the-gallery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: SUV King Bolero के इन प्रचार को देखने के लिए एक जमाने में लोग थे दीवाने","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
वीडियो: SUV King Bolero के इन प्रचार को देखने के लिए एक जमाने में लोग थे दीवाने
Mon, 21 Jan 2019 12:18 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
Published by: भावना चौधरी
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero एक अनोखी गाड़ी है जो सालो से बाजार में अपनी जगह बनाए हुए है। लांच के समय से ही बोलेरो एक बेस्ट सेलिंग UV कार बनी रही। इस कार को बाजार में करीब 18 साल हो चुके हैं। वैसे तो बाजार में आज की जनरेशन के चलते पुराने एड नहीं देखने को मिलते हैं लेकिन, हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ पुराने प्रचारों का कलेक्शन जो आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह प्रचार 2011 के आसपास का है जिसे दाख के Pangong Tso झील पर शूट किया गया है। इसके जरिए खराब सड़कों पर Bolero की क्षमता दिखाई देती है। इसमें एक कुत्ता झील के पास फ़्रिसबी पकड़ता है और भाग जाता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे Mahindra Bolero खराब सड़क होने के बावजूद कुत्ते का पीछा करती है।
विज्ञापन
Trending Videos
Mahindra Bolero
इस एड को 2007 में रिलीज किया गया था। इसमें मोटरसाइकिल पर दो लडकियां कार के मालिक को चुनौती देकर उन्हें रेस के लिए तैयार करती हैं Mahindra Bolero के इस एड से मस्ती वाला दर्शय देखने को मिलता है।
यह प्रचार साल 2012 में सामने आया था इसमें Mahindra Bolero की शानदार हैंडलिंग का परिचय देखने का मिलता है। विडियो में भागते हुए एक इंसान का पीछा एक कार कर रही है जो कुछ जगहों पर जाकर फॅंस जाती है। लेकिन इसी बीच उसके पत्नी द्वारा चलाई जा रही Bolero उनकी मदद करती है।
Mahindra Bolero
बिक्री के मामले में महिंद्रा बोलेरो लंबे अरसे तक यूटीलिटी सेगमेंट की बादशाह बनी रही, हालांकि दूसरी कंपनियों के नए मॉडल आने के बाद इसकी बिक्री घट गई है। ऐसे में कंपनी बोलेरो के नाम को दोबारा से चमकाने में जुटी हुई है।