फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   haval concept h great wall motors in india gwm haval h6 gwm haval h9 chinese car companies

ग्रेट वॉल मोटर्स करेगी Haval Concept H का ग्लोबल प्रीमियर, 10 से अधिक मॉडल्स करेगी शोकेस

Thu, 30 Jan 2020 06:27 PM IST
अमर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
haval concept h great wall motors in india gwm haval h6 gwm haval h9 chinese car companies
Haval Concept H - फोटो : Haval
MG Motors के बाद एक और चीनी कंपनी भारत में एंट्री करने जा रही है। चीन की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता Great Wall Motor Company Limited (ग्रेट वॉल मोटर कंपनी लिमिटेड) पांच फरवरी को होने वाले ऑटो एक्सपो-2020 में Haval Concept H (हैवल कॉन्सेप्ट एच) का ग्लोबल प्रीमियर करेगी। इसके अलावा एक अन्य कॉन्सेप्ट एसयूवी का भी कंपनी इंडिया प्रीमियर करेगी। कंपनी कॉन्सेप्ट व्हीकल विजन 2025 के साथ भारत के बाजार में पदार्पण कर रही है। 
विज्ञापन

haval concept h great wall motors in india gwm haval h6 gwm haval h9 chinese car companies
GWM Haval H6 SUV Front - फोटो : Social Media
कंपनी विश्व भर में चल रहे अपने 10 से अधिक मॉडल्स को भी दिखाएगी। इनमें दो कॉन्सेप्ट कार होंगी, इसमें एक इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। कंपनी अपनी कॉन्सेप्ट एसयूवी को एडवांस्ड ऑटोनॉमस सिस्टम के साथ पेश करेगी। जो कि चालक रहित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

haval concept h great wall motors in india gwm haval h6 gwm haval h9 chinese car companies
GWM Haval H6 SUV Rear - फोटो : Social Media
इसके अलावा Haval H श्रेणी में शोकेस की जाने वाली एसयूवी को कंपनी ने इंटेलिजेंट सेफ्टी, कनेक्टिविटी के साथ पेश करेगी। इन क्षेत्रों में नवाचारों का भी प्रदर्शन किया जा रही है। कंपनी तालेगांव स्थित फैक्ट्री को खरीद रही है। 

 
विज्ञापन

haval concept h great wall motors in india gwm haval h6 gwm haval h9 chinese car companies
Great Wall Motors Haval H6 SUV - फोटो : IBtimes (सांकेतिक)
इसके अलावा ग्रेट वॉल मोटर्स ऑटो एक्सपो में अपनी मिड साइज एसयूवी Haval H6 भी लॉन्च करने जा रही है। इस प्रीमियम एसयूवी की टक्कर XUV500 से भी होगी। GMV Haval H6 में हेक्टर की तरह ही क्रोम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके फ्रंट ग्रिल और फॉग लैंप के आसपास क्रोम का शानदार इस्तेमाल मिलेगा। वहीं इसमें एलईडी हेडलैंप और डीआरएल का भी फीचर मिलेगा। 

 

haval concept h great wall motors in india gwm haval h6 gwm haval h9 chinese car companies
Haval H9 SUV India - फोटो : Haval
चीन में GWM कंपनी बड़े साइज के व्हीकल्स और पिकअप ट्रक्स के लिए प्रसिद्ध है। उम्मीद जताई जा रही है कि एच6 के साथ कंपनी एच9 मॉडल भी लॉन्च कर सकती है, जो टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देगा। हालांकि आधिकारिक रूप से कंपनी ने इसकी कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed