{"_id":"6151bff6fe2e5f350a6c8a16","slug":"harley-davidson-topper-scooter-auction-harley-davidson-auction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन के आज तक बनाया सिर्फ एक स्कूटर मॉडल, अब हो रही है इसकी नीलामी, जानें इसमें क्या है खास","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन के आज तक बनाया सिर्फ एक स्कूटर मॉडल, अब हो रही है इसकी नीलामी, जानें इसमें क्या है खास
Mon, 27 Sep 2021 06:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:28 PM IST
सार
Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने सिर्फ पांच वर्षों के लिए स्कूटर का उत्पादन किया था। अब, यह बीते युग का स्कूटर एक फिर इसलिए चर्चा में है क्योंकि अब इसकी नीलामी होने वाली है।
विज्ञापन
Harley Davidson Topper Scooter
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Harley Davidson Topper Scooter Auction : किसने अनुमान लगाया होगा कि मोटरसाइकिल बनाने के लिए मशहूर अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने एक बार होंडा को टक्कर देने के लिए 1950 के दशक में Harley-Davidson Topper (हार्ले-डेविडसन टॉपर) नामक स्कूटर का उत्पादन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने सिर्फ पांच वर्षों के लिए स्कूटर का उत्पादन किया, जो उत्पादन संख्या के लिहाज से बेहद कम थी। अब, यह बीते युग का स्कूटर एक बार फिर इसलिए चर्चा में है क्योंकि मेकम की लास वेगास मोटरसाइकिल्स 2022 में नीलामी में इसकी बिक्री की जा रही है।
दमदार है स्कूटर
रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूटर में सिंगल-सिलेंडर, फ्लैट-माउंटेड 2-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन महज पांच से नौ हॉर्स पावर के बीच पावर जेनरेट करता है। हालांकि, नीलामी साइट के अनुसार, यह साफ नहीं है कि हार्ले-डेविडसन टॉपर के तीन मॉडलों में से कौन-सा मॉडल नीलाम किया जाएगा। इस स्कूटर में 20-इंच के रियर व्हील मिलता है, और इसमें क्रोम इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक पुल स्टार्ट कॉर्ड दिया गया है।
विज्ञापन
दमदार है स्कूटर
रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूटर में सिंगल-सिलेंडर, फ्लैट-माउंटेड 2-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन महज पांच से नौ हॉर्स पावर के बीच पावर जेनरेट करता है। हालांकि, नीलामी साइट के अनुसार, यह साफ नहीं है कि हार्ले-डेविडसन टॉपर के तीन मॉडलों में से कौन-सा मॉडल नीलाम किया जाएगा। इस स्कूटर में 20-इंच के रियर व्हील मिलता है, और इसमें क्रोम इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक पुल स्टार्ट कॉर्ड दिया गया है।
विज्ञापन
इतिहास बना स्कूटर
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जानकारी पीरियड मोटरसाइकलिंग पत्रिकाओं में मिली है। हो सकता है कि हार्ले-डेविडसन बाइक चलाने से मिलने वाला रोमांच इस स्कूटर में न मिले, लेकिन इसका रेट्रो लुक उन लोगों के लिए फायदे का सौदा है जो ऑटोमोबाइल इतिहास से जुड़ी चीज से मोहब्बत करते हैं। वहीं इसका फाइबरग्लास और स्टैम्प्ड-स्टील निर्माण स्कूटर को 1960 के दशक का फील देता है।
कब होगी नीलामी
हालांकि स्कूटर हार्ले-डेविडसन द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों की तुलना में आज रोमांच नहीं दे सकता है। लेकिन यह निश्चित रूप से एक ऐसा वाहन है जो उस समय बनाया गया अपनी तरह का अनूठा था और इसलिए यह नीलामी उन मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए कभी-कभार मिलने वाला ऐसा मौका है, जिनकी हमेशा से दोपहिया वाहनों में रुचि रही है। मेकम की लास वेगास मोटरसाइकिल 2022, 25 जनवरी 2022 से शुरू होगी और 29 जनवरी तक चलेगी।
लाएगी रेट्रो स्टाइल बाइक
रेट्रो थीम को जारी रखते हुए, हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में कहा था कि वह प्रीमियम मोटरसाइकिलों के सेगमेंट में एंट्री करने की कोशिश में रेट्रो स्टाइल के साथ भारत में हार्ले-डेविडसन मॉडल लॉन्च करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। बता दें कि इस अमेरिकी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने पिछले साल भारत में बिक्री और उत्पादन बंद करने का एलान किया था। जिसके बाद इसने हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी करने का एलान किया था।