फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Harley-Davidson leaving India will cost 130 crore rupees to Indian dealers, 2000 jobs will end.

Harley-Davidson के भारत छोड़ने से भारतीय डीलरों को होगा 130 करोड़ रुपये का भारी नुकसान

Sun, 27 Sep 2020 02:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 27 Sep 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Harley-Davidson leaving India will cost 130 crore rupees to Indian dealers, 2000 jobs will end.
हार्ले डेविडसन: Harley Davidson - फोटो : Amar Ujala

Harley-Davidson के अचानक से भारत में अपना ऑपरेशन बंद करने से कई सारी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के मुताबिक हार्ले के भारत में प्रोडक्शन और बिक्री बंद करने से भारत में उसके 35 डीलरशिप पर 2,000 नौकरियां खत्म हो जाएंगी। इससे पहले फाडा ने बताया था कि Harley-Davidson ने भारत में अपने सभी डीलर्स को लंबे समय तक अंधेरे में रखा। फाडा के मुताबिक हार्ले ने भारत में प्रोडक्शन और बिक्री बंद करने की अपने किसी भी डीलरशिप्स को जानकारी नहीं दी थी। 

विज्ञापन

130 करोड़ रुपये का होगा भारतीय डीलरों को नुकसान

फाडा के मुताबिक Harley-Davidson के भारत में प्रोडक्शन और बिक्री बंद करने से कंपनी के भारतीय डीलरों को 130 करोड़ का नुकसान होगा। फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा हार्ले में जिन डीलरों ने पैसा लगाया, उन्हें बिना किसी कंपनसेशन (क्षतिपूर्ति) पैकेज के एक त्यागे हुए बच्चे की तरह छोड़ दिया गया है। 

विंकेश गुलाटी ने कहा हार्ले में एक भारतीय डीलर की लागत करीब 3-4 करोड़ रुपये रही है। ऐसे में ब्रांड के भारत में ऑपरेशन बंद करने से कुल 35 भारतीय डीलरों के करीब 110-130 करोड़ रुपये डूब जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्रांड के ऐसे अचानक ऑपरेशन बंद करने से हार्ले के ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अब कलपुर्जों की भी कमी होगी। 

गुलाटी ने कहा, अगर भारत में फ्रेंचाइजी संरक्षण कानून होता तो इस तरह के ब्रांड अपना परिचालन बंद नहीं करते। इसके अलावा परिचालन बंद करने पर अपने डीलरों और ग्राहकों को ठीकठाक क्षतिपूर्ति भी देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प के साथ हाथ मिलाएगी हार्ले?

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक हार्ले डेविडसन इंडिया भारत में अपने डिस्ट्रिब्यूशन के लिए हीरो मोटोकॉर्प के करार कर सकती है। ऐसे में हार्ले की मोटरसाइकिलें भारत में आयात की जाएंगे, जिसकी बिक्री हीरो मोटोकॉर्प के जरिए होगी। इस मामले में सूत्रों का कहना है कि इस साझेदारी पर दोनों कंपनियों में बातचीत चल रही है। अगर ऐसा होता है तो हीरो मोटोकॉर्प भारत में हार्ले की मोटरसाइकिलों के लिए मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर होगा। 

पिछले तीन सालों में जनरल मोटर्स, मैन ट्रक्स और यूएम लोहिया के बाद अब हार्ले चौथी ऑटो ब्रांड हो गई है, जिसने भारत में अपना परिचालन बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed