{"_id":"5ba73cc6867a557fec71cca2","slug":"harley-davidson-enter-in-second-hand-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट के दाम पर अब मिलेगी हार्ले डेविडसन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बुलेट के दाम पर अब मिलेगी हार्ले डेविडसन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
harley davidson
- फोटो : amar ujala
बाइक प्रेमी के लिए हार्ले डेविडसन बाइक को चलाना किसी सपने जैसा होता है। कुछ तो इस सपने को पूरा कर लेते हैं लेकिन कुछ के लिए यह सपना ही रह जाता है क्योकि हार्ले कि बाइक की कीमत किसी साधारण मोटरसाइकिल से काफी ज्यादा होती है। हालांकि, अब बाइक प्रेमी अपनी यह हसरत आसानी से पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत के प्री-यूज्ड बाइक (पहले इस्तेमाल की गई) बिजनस में प्रवेश कर लिया है। इससे आप हार्ले डेविडसन की बाइक्स को कम कीमत पर खरीदी सकेंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने 'हार्ले डेविडसन ओरिजिनल्स' नाम से इस बिजनस में प्रवेश किया है। कंपनी का दावा है कि इसके तहत बेची जाने वाली पुरानी हार्ले डेविडसन बाइक्स की अच्छी तरह क्वॉलिटी चेक की जायेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि हार्ले डेविडसन ओरिजिनल्स के तहत आने वाली सभी बाइक्स की अच्छे से जांच की जाती हैं। इससे ग्राहक पूरी तरह संतुष्ट होकर हार्ले डेविडसन ओरिजिनल्स को खरीद सकता है।
हार्ले डेविडसन ओरिजिनल्स मोटरसाइकल एक साल की ऑफिशियल वारंटी के साथ आती हैं, लेकिन यूज्ड मार्केट में एंट्री के साथ ही कंपनी पुरानी बाइक्स पर वारंटी को 2-3 साल तक बढ़ाने का विकल्प दे रही है।
गौरतलब हो, हार्ले डेविडसन और बुलेट कंपनियां लगभग एक ही टाइम पर शुरू हुई थी। जहां हार्ले प्रमियम बाइक बनाती थी तो वहीं बुलेट मिडिल क्लास के लिए । लेकिन अब हार्ले ने अपने इस कदम से मिडिल क्लास को टारगेट करने के लिए कमर कस ली है।