फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hamara Bajaj is back with electric scooter Chetak mileage 95km in full Charge

Bajaj ने पेश किया Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 95 km

Wed, 16 Oct 2019 09:06 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 16 Oct 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Hamara Bajaj is back with electric scooter Chetak mileage 95km in full Charge
Hamara Bajaj is back with electric scooter Chetak - फोटो : Social

बजाज ऑटो ने अपने आइकॉनिक स्कूटर 'चेतक' को फिर से नये अवतार के साथ भारत में पेश किया है। कंपनी ने अपने Urbanite ब्रैंड के तहत नए चेतक (Chetak) इलेक्ट्रिक स्कूटर को उतारा है। यह बजाज का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी उपस्थित रहे। आइये जानते हैं क्या कुछ खास है इसमें...

विज्ञापन

95 किलोमीटर की माइलेज होगी रेंज

नए चेतक में दो ड्राइव मोड्स (eco, sport) दिए गए हैं। इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा। बजाज ने इस स्कूटर में कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किये हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है. जिसमें कई तरह ही जानकारियां देखने को मिलती हैं। आपकी बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है और यह एप के जरिए फुली कनेक्टेड होगा। स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप दी गई है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने इसे छह रंगों में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिक्स्ड टाइप बैटरी

इस नए स्कूटर में लगी बैटरी फिक्स्ड टाइप होगी, जो कि पोर्टेबल नहीं है। कंपनी ने इसमें Li-Ion बैटरी का इस्तेमाल किया है। जिसे स्टैंडर्ड 5-15 amp आउटलेट से चार्ज किया जा सकेगा। ग्राहक होम चार्जिंग स्टेशन का भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

विज्ञापन

घर में भी कर सकेंगे चार्ज

कंपनी का इस स्कूटर के लिए स्वैपिंग स्टेशन लगाने की कोई योजना नहीं है। बायर्स होम चार्जिंग स्टेशन का भी ऑप्शन चुन सकते हैं। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक को चरणबद्ध तरीके से देशभर में लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर को शुरुआत में पुणे और बेंगलुरु में उतारा जाएगा और इसे प्रो-बाइकिंग नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed