{"_id":"59030a0e4f1c1b4522c0c6cb","slug":"gul-panag-eco-friendly-car-lets-have-a-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है गुल पनाग की पर्यावरण बचाने वाली कार, जानें खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ये है गुल पनाग की पर्यावरण बचाने वाली कार, जानें खासियत
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी की नेत्री गुल पनाग ने वैसे तो बहुत सारी फिल्मे तो नहीं की, लेकिन सुर्खियां खूब बटोरी हैं। गुल पनाग का जन्म 1979 में चंडीगढ़ में हुआ। गुल पनाग ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2003 में फिल्म धूप से की थी। उसके बाद गुल ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन आज हम गुल के फिल्मी कैरियर की बात करने नहीं बल्कि उनकी कार की बात करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
गुल को पर्यावरण से खासा लगाव है जिसके चलते वो महिंद्रा की इलेक्ट्रॉनिक कार रेवा ई2ओ का प्रयोग करती हैं। वैसे तो गुल के पास लग्जरी कारें भी हैं, लेकिन मुंबई में गुल को इस कार में सैर करते हुए कई बार देखा गया है। गुल को यह कार उनके पायलेट पति ऋषि अट्टारी ने गिफ्ट के तौर पर दी है।
विज्ञापन
महिंद्रा की इस कार की एक्स शोरूम दिल्ली में कीमत 7.20 लाख रुपये है। इस इलेक्ट्रॉनिक कार को एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप 120 किमी तक का सफर तय कर सकते हैं। महिंद्रा रेवा की इस कार में 3 फेज इंडक्सन मोटर लगा है। कार का इंजन 25.5 बीएचपी की अधिकतम ताकत प्रदान करता है।
विज्ञापन
कार में चार लोगों के बैठने की क्षमता है। महिंद्रा ने कार में तीन दरवाजे दिए हैं। कार के एक्सटीरियर की बात करें तो ई2ओ की लंबाई 3280 एमएम, चौड़ाई 1514 एमएम और ऊंचाई 1560 एमएम है। कार के ग्राउंड क्लियरेंस की बात करें तो 180 एमएम है। कार में एयरकंडिशन और पावर स्टेयरिंग जैसे फीचर भी मौजूद हैं। पर्यावरण के लहजे से यह एक शानदार कार है।