{"_id":"5f464fbb8ebc3e3cfe1a9fe6","slug":"gst-may-be-reduced-on-two-wheelers-finance-minister-nirmala-sitharaman-hints-at-rate-revision-in-gst-council","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहनों पर कम हो सकती है जीएसटी की दर, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
दोपहिया वाहनों पर कम हो सकती है जीएसटी की दर, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत
Wed, 26 Aug 2020 05:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 26 Aug 2020 05:34 PM IST
सार
- दोपहिया वाहनों पर इस समय 28 फीसदी जीएसटी लगता है।
- पिछले साल, देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने सरकार से इस सेगमेंट पर जीएसटी में एक चरणबद्ध तरीके से कमी पर विचार करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
Two Wheeler
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोपहिया वाहन कोई लग्जरी का सामान नहीं है और इसलिए इसकी जीएसटी दर में संशोधन किया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को उद्योग जगत के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
सीआईआई द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जो वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा भी जारी किया गया था, सीतारमण ने कहा कि जीएसटी काउंसिल द्वारा एक दर संशोधन प्रस्ताव लाया जाएगा।
दोपहिया वाहनों पर इस समय 28 फीसदी जीएसटी लगता है।
दोपहिया वाहनों पर इस समय 28 फीसदी जीएसटी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, "दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दरों को कम करने की आवश्यकता के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, उन्होंने आश्वासन दिया कि यह वास्तव में एक अच्छा सुझाव है क्योंकि यह श्रेणी न तो लक्जरी है और न ही 'सिन गुड' है और इसलिए इसके दर में संशोधन किया जा सकता है।"
बयान में कहा गया है कि सीतारमण ने कहा कि यह "जीएसटी काउंसिल में उठाया जाएगा।"
बयान में कहा गया है कि सीतारमण ने कहा कि यह "जीएसटी काउंसिल में उठाया जाएगा।"
पिछले साल, देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने सरकार से इस सेगमेंट पर जीएसटी में एक चरणबद्ध तरीके से कमी पर विचार करने का आग्रह किया था, जिसकी शुरुआत 150 cc बाइक्स को 18 प्रतिशत के स्लैब में लाकर करने से हो।
एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ साथी रजत मोहन ने कहा कि मोटरसाइकिल, मोपेड और सहायक मोटर से लैस साइकिल पर 28 फीसदी जीएसटी लगाई जाती है जो कि उच्चतम ब्रैकेट के तहत आता है।
उन्होंने कहा, "भारत में लाखों मध्यम-आय वर्ग के परिवारों के परिवहन के लिए दो-पहिया वाहन एक बुनियादी आवश्यकता है, जिसकी बराबरी तम्बाकू, सिगार, रिवाल्वर, और पिस्तौल जैसे सिन गुड्स और रेसिंग कारों, निजी विमान, नौकाओं, खेल पोत, और नौकायन नाव जैसे लग्जरी सामानों से की जाती है।"