फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   green number plate vehicle owners will get many benefits under green energy scheme

ग्रीन नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल चार्ज, रोड टैक्स व पार्किंग से मिलेगी राहत,फैसला जल्द

Wed, 29 Aug 2018 05:27 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
green number plate vehicle owners will get many benefits under green energy scheme
Electric Vehicle Charging Station

विज्ञापन

सरकार ने ग्रीन एनर्जी को लेकर नई स्कीम लाने की योजना बनाई है। मोदी सरकार की इस स्कीम के तहत वाहन मालिकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। सरकार की ग्रीन एनर्जी स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक से चलने वाली कार या बाइक पर ग्रीन नंबर प्लेट लगाई जाएगी। ग्रीन नंबर प्लेट वाले वाहनों के मालिकों को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। ग्रीन नंबर प्लेट वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल चार्ज, रोड टैक्स से मुक्त रखा जा सकता है।

इसके अलावा इन वाहनों को पार्किंग की भी विशेष सुविधा दी जा सकती है।  ग्रीन वाहनों में इलेक्ट्रिक से चलने वाले वाहनों के साथ बायो फ्यूल से चलने वाले वाहनों को भी शामिल किया जा सकता है।हालांकि, अंतिम फैसले पर अभी नीति आयोग जुटी हुई है और इस मामले में इलेक्ट्रिक कार व बाइक निर्माताओं की भी राय ली गई है।

विज्ञापन

green number plate vehicle owners will get many benefits under green energy scheme
electric car charging stations


सरकार ने कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिक कार व बाइक के लिए  सब्सिडी की घोषणा की थी। अब आने वाले 7 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर दी जाने वाली सब्सिडी के दूसरे चरण की घोषणा करने जा रहे हैं। इसके तहत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर 5500 करोड़ रुपये की सब्सिडी अगले पांच साल में देगी, यानी प्रत्येक इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर 1.4 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने का अनुमान है। बता दें, लोगों को पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों को छोड़ने को प्रोत्साहित करने के लिए FAME-I के तहत 700 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था।

किस इलेक्ट्रिकल व्हीकल पर कितनी सब्सिडी दी जाएगी, यह उसकी बैटरी पर निर्भर करेगा। बैटरी की हर किलोवॉट आवर (KwH) क्षमता पर 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। मिसाल के तौर पर, मौजूदा ई-कारें 14 KwH क्षमता की बैटरियों के साथ आ रही हैं। 

सरकार इनकी खरीद पर 1.4 लाख रुपये की सब्सिडी देगी। इसी तरह इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में 2 KwH क्षमता की बैटरियां आ रही हैं जबकि इलेक्ट्रिक थ्री-वीलर्स 4 से 4.5 KwH क्षमता की बैटरी दी जाती है। इसका मतलब है कि दोपहिया वाहनों पर 20 हजार और थ्री-वीलर्स पर 40 से 45 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed