{"_id":"61768d22af0c5008687c8662","slug":"gozero-mobility-showcased-new-ebike-series-at-great-future-showcase-alongside-hms-defender","type":"story","status":"publish","title_hn":"GoZero: गोजीरो मोबिलिटी ने पेश की नई ई-बाइक सीरीज, एचएमएस डिफेंडर के साथ ग्रेट फ्यूचर शोकेस में हुई शामिल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
GoZero: गोजीरो मोबिलिटी ने पेश की नई ई-बाइक सीरीज, एचएमएस डिफेंडर के साथ ग्रेट फ्यूचर शोकेस में हुई शामिल
Mon, 25 Oct 2021 04:25 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 25 Oct 2021 04:25 PM IST
सार
ग्रेट फ्यूचर शोकेस में गोजीरो ने अपनी आने वाली तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल पेश किए जिन्हें इस साल के आखिर में भारत और यूके में लॉन्च किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
GoZero Mobility ebike
- फोटो : GoZero Mobility
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परफार्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी GoZero Mobility (गोजीरो मोबिलिटी) ने डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस ट्रेड, यूनाइटेड किंगडम द्वारा आयोजित "ग्रेट फ्यूचर शोकेस" में एचएमएस डिफेंडर के साथ ईबाइक की अपनी आने वाली नई सीरीज में शामिल तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स को प्रदर्शित किया। इन नई बाइक्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। गोजीरो मोबिलिटी ने विभिन्न ई-बाइक मॉडलों का एक पोर्टफोलियो पेश किया, जिसे इस साल के आखिर में भारत और यूके में लॉन्च किए जाने की योजना बनाई गई है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई में एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की विजिट के साथ आयोजित यूके के ग्रेट फ्यूचर शोकेस का हिस्सा बनने पर गोजीरो मोबिलिटी को गर्व है।
ई-बाइक प्रमुख ने मुंबई पोर्ट, कोलाबा में एचएमएस डिफेंडर के साथ कार्यक्रम में ट्रांसपोर्टेशन के एक क्लान और हेल्दी मोड के रूप में अपनी नई प्रोडक्ट सीरीज को सबके सामने पेश किया। यह परिवहन के स्वच्छ और स्वस्थ तरीके की आवश्यकता के लिए यूके-भारत के सहयोग का प्रतीक है, क्योंकि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है।
विज्ञापन
गोजीरो मोबिलिटी एक ब्रिटिश परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता है जिसका मुख्यालय बर्मिंघम में है। कंपनी की भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जो 180 से ज्यादा रिटेल नेटवर्क के साथ भारत के 60 से अधिक शहरों में मौजूद है। गोजीरो ईबाइक्स यूके में डिजाइन की गई हैं। ये ट्रांसपोर्टेशन का एक किफायती और स्वच्छ साधन है। इस ई-बाइक से यूजर्स जीरो उत्सर्जन के साथ तेजी से यात्रा कर सकते हैं।
इस मौके पर लॉर्ड मैल्कम ऑफर्ड, पार्लियामेंट्री अंडर सैक्रेटेरी ऑफ स्टेट फॉर स्कॉटलैंड मुख्य अतिथि थे। उनके साथ कुछ विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों जैसे भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस, एलन जेमेल और गोजीरो मोबिलिटी के संस्थापक और सीईओ, अंकित कुमार भी मौके पर मौजूद थे।
अंकित कुमार ने कहा कि "हमारे सभी उत्पाद यूके में डिजाइन किए गए हैं और भारत में निर्मित हैं। यह टेक्नोलॉजी और स्केलेबिलिटी का एक बेहतरीन कॉम्बीनेशन है, जिसमें दो दुनिया के दो देशों के अनुभवी शामिल हैं। हमने दुनिया के लिए बेहतर और लागत प्रभावी उत्पाद बनाने के लिए अपनी तकनीक को और विकसित करने के लिए "फर्स्ट प्रिंसिपल" को आजमाया है।"
उन्होंने आगे कहा कि "दुनिया में महामारी से निपटने के साथ, यह समय न सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन के एक क्लीन मीडियम को अपनाने का है, बल्कि जितना हो सके मोबिलिटी के एक्टिव माध्यमों का इस्तेमाल करने का है। एक्टिव मोबिलिटी शहरों और उपभोक्ताओं के लिए जीवन में क्लीन, ग्रीन और एक्टिव ऑप्शन बनाने का सही समाधान है। अब तक, गोजीरो ईबाइक्स ने CO2 उत्सर्जन में 1800 टन से अधिक की कमी की है और इस तरह एक बेहतर और सस्टेनेबल भविष्य की दिशा में योगदान दिया है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दुनिया भर के ज्यादा से ज्यादा शहर क्लीन, ग्रीन और एक्टिव (सीजीए) मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाएंगे।"