फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   government plans to boost electric vehicles, to setup charging station at 3 km in cities

सरकार का प्लान, हर 3 किलोमीटर पर लगेंगे चार्जिंग प्वाइंट

Wed, 16 May 2018 04:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 May 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
government plans to boost electric vehicles, to setup charging station at 3 km in cities

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के तहत सरकार 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में प्रत्येक तीन किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन बनाएगी। ऐसे ही स्टेशन स्मार्ट सिटीज में भी लगेंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी होगी व्यवस्था
प्रस्ताव के मुताबिक प्रत्येक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी हर 50 किलोमीटर की दूरी पर ऐसे स्टेशन बनाए जाएंगे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में करीब 30 हजार स्लो चार्जिंग व 15 हजार फास्ट चार्जिंग स्टेशन की जरुरत पड़ेगी। यह चार्जिंग स्टेशन अगले 3 से 5 सालों में चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


जमीन का होगा अधिग्रहण
इन चार्जिंग स्टेशन को बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण नगर निगम और नगर पालिका करेगी। वहीं बिजली कंपनियां के द्वारा यह पर बिजली की सप्लाई की जाएगी। इसके बाद इन स्टेशन को उन कंपनियों को लांग टर्म लीज पर दिया जाएगा, जो कि इस सुविधा को चलाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कंपनियां करेंगी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण
केंद्र सरकार ने सरकारी कंपनियों जैसे कि एनटीपीसी, पावरग्रिड कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल को यह चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कह दिया है। इनमे से एनटीपीसी महाराष्ट्र के कई शहरों में और पावरग्रिड हैदराबाद में इनका निर्माण करने में जुट गई है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, ओला और उबर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए सरकार के प्रस्ताव पर विचार कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed